Dhananjay Singh News (नीतीश कुमार) : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह को शनिवार को जौनपुर जिला जेल से बरेली जेल में शिफ्ट किया गया। वे रास्ते में ही थे तभी इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। हालांकि, HC ने सजा रद करने वाली याचिका खारिज कर दी। इस बीच धनंजय सिंह की पत्नी और बसपा उम्मीदवार श्रीकला सिंह ने कहा कि मेरी मांग का सिंदूर और मंगलसूत्र खतरे में है।
श्रीकला सिंह ने शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि धनजंय सिंह को अचानक से बरेली जेल में शिफ्ट करना हम लोगों को परेशान कर रहा है। उन्होंने पति और अपनी हत्या की आशंका जताते हुए प्रधानमंत्री से मांग का सिंदूर और मंगलसूत्र बचाने की गुहार लगाई है। श्रीकला ने अभय सिंह का नाम लिए बिना कहा कि जिन लोगों ने मेरे पति पर AK-47 से जानलेवा हमला किया था, वो लोग आज सत्ता में हैं। डर है कि ये लोग मेरे पति की हत्या की कोशिश कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : सिर पर दुपट्टा डाले सपा की सिपाही कौन? जो अखिलेश यादव के मंच पर छा गईं
धनंजय सिंह ने जौनपुर के लोगों की सेवा की : श्रीकला
जौनपुर से बसपा उम्मीदवार ने कहा कि विपक्षियों को डर सता रहा है कहीं धनंजय सिंह बाहर आ गए तो हार का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए उनको फर्जी मुकदमों में फंसाने का षड्यंत्र रच सकते हैं। मेरे पति का गुनाह सिर्फ इतना है कि वो जनता की आवाज हैं और हम एक एक लोग धनंजय बनकर लड़ रहे हैं। मेरे पति ने बिना रुके, बिना थके जौनपुर के लोगों की सेवा की है और जब आपकी आवाज को सदन तक पहुंचाने के लिए चुनाव लड़ने का फैसला किया तो उनके ऊपर फर्जी मुकादमे दर्ज कराए गए।
मेरे मंगलसूत्र पर संकट है : बसपा उम्मीदवार
श्रीकला सिंह ने कहा कि मैं आज देश के प्रधानमंत्री से पूछना चाहती हूं कि विपक्ष की सरकार बनने पर आप मंगलसूत्र छीन जाने की बात करते हैं। आज आपकी सरकार में ही मेरे मंगलसूत्र पर संकट है। क्या आपका ध्यान इस पर नहीं जाएगा? क्या यहां जनता की सेवा में अपना सब कुछ न्योछावर करने के बाद चुनाव लड़ने की इच्छा रखना गुनाह है? मैं जौनपुर की जनता से पूछना चाहती हूं कि क्या आप अपने बेटे की अन्याय के खिलाफ इस लड़ाई में उनका साथ नहीं देंगे?
यह भी पढ़ें : कसाब को फांसी दिलाने वाले उज्जवल निकम लड़ेंगे चुनाव, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से BJP ने काटा पूनम महाजन का टिकट
ये लड़ाई जौनपुर के हर एक व्यक्ति की है : धनंजय सिंह की पत्नी
उन्होंने आगे कहा कि अब ये लड़ाई सिर्फ मेरी नहीं है, अब जौनपुर के हर एक व्यक्ति को ये लड़ाई लड़नी है। ये लड़ाई किसी एक जाति या धर्म की नहीं होगी, ये लड़ाई होगी अपनी बहू की सिंदूर को बचाने की, आपके अपने बेटे की जान को बचाने की, जौनपुर का सम्मान बचाने की। मैं आप सबके सामने अपना आंचल फैलाती हूं कि अपना प्यार, आशीर्वाद और साथ मेरी झोली में डाल दीजिए।
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
41 mins agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
49 mins ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
2 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
4 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
6 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
8 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
9 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
9 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines