Dhami On UCC Row: समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चल रहे विवाद के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर तीखा हमला बोला। ओवैसी की ओर से अल्पसंख्यक कल्याण बजट में 40 प्रतिशत की कटौती के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि ओवैसी जैसे लोग जिन्ना-प्रकार की संस्कृति को आगे बढ़ाते हैं।
उत्तराखंड के सीएम ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि ओवैसी जैसे लोग जिन्ना जैसी संस्कृति को आगे बढ़ाते हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। भारत को दुनिया भर में पहचान मिल रही है।
https://twitter.com/ANI/status/1675118653849862144
पीएम मोदी ने कहा था- देश दो कानूनों पर नहीं चल सकता
बता दें कि पिछले मंगलवार को भोपाल में भाजपा के एक कार्यक्रम में पीएम मोदी की ओर से यूसीसी की जोरदार वकालत करने के बाद विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने कहा कि देश दो कानूनों पर नहीं चल सकता।
असदुद्दीन ओवैसी ने समान नागरिक संहिता का समर्थन करने के लिए पीएम मोदी पर हमला करते हुए आरोप लगाया था कि वह मुसलमानों को निशाना बनाना चाहते हैं और ‘हिंदू नागरिक संहिता’ लाना चाहते हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश में तीन तलाक और पसमांदा मुसलमानों पर की गई टिप्पणी को लेकर भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा।
हैदराबाद के सांसद ने गुरुवार को एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि सभी मुसलमान गरीब हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जो मुसलमान उच्च वर्ग से हैं और वे अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी से संबंधित हिंदुओं की तुलना में अधिक गरीब हैं। उन्होंने यह भी सवाल किया कि सत्तारूढ़ भाजपा पिछड़े मुसलमानों के लिए आरक्षण का विरोध क्यों कर रही है?
संबंधित खबरें
LPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
1 hr agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
10 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
14 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
15 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
15 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
15 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
20 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
1 day agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines