गंगा नहाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर बस पलटी, घायलों में कई की हालत नाजुक
Author: Rakesh Choudhary
Jul 28, 2024 08:38 AM IST
विज्ञापन
Devotee Bus Overturned in Hathras: यूपी के हाथरस में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर बस सड़क किनारे पलट गई। सभी श्रद्धालु सोरो कछला घाट पर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस का ड्राइवर नशे में गाड़ी चला रहा था इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई और हादसा हो गया।
बस पलटने के बाद श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को बस से बाहर निकालकर हाॅस्पिटल भेजा। हादसा थाना कोतवाली हसायन क्षेत्र के रति का नगला के पास हुआ। हादसे में घायल हुए कई श्रद्धालुओं की हालत नाजुक है। फिलहाल मौके पर पुलिस क्रेन के जरिए बस को साइड करवाकर सड़क खुलवा रही है।
खबर अपडेट की जा रही है।
विज्ञापन