Uttar Pradesh Greater Noida (जुनेद अख्तर) : ग्रेटर नोएडा के उद्यमियों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने पहल की है। सीईओ के निर्देश पर प्राधिकरण के अधिकारी अलग-अलग उद्यमियों और उनके संगठनों के साथ अब नियमित तौर पर बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि सोमवार से इसकी शुरुआत हो चुकी है। इस बैठक में एसीईओ ने औद्योगिक सेक्टरों में विकास कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
औद्योगिक सेक्टरों की व्यवस्था होगी दुरुस्त
सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव की अध्यक्षता में और ओएसडी नवीन कुमार सिंह की मौजूदगी में प्राधिकरण कार्यालय में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, ग्रेटर नोएडा के साथ हुई, जिसमें उद्यमियों की तरफ से साफ-सफाई को बेहतर कराने की मांग की। सौम्य श्रीवास्तव ने वरिष्ठ प्रबंधक स्वास्थ्य सन्नी यादव को औद्योगिक सेक्टरों का निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि अथॉरिटी के इस कदम से ग्रेटर नोएडा के 50 हजार से अधिक उद्यमियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
सूरजपुर-कासना रोड की होगी मरम्मत
उद्यमियों ने बैठक में सूरजपुर-कासना रोड की मरम्मत कराने की मांग भी एसीईओ के समक्ष रखी। परियोजना विभाग की तरफ से उद्यमियों को बताया गया कि इस रोड की मरम्मत जल्द कराने की योजना है। इसकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। गांवों के सीवर कनेक्शन की मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया, जिससे गांवों से जुड़े औद्योगिक सेक्टरों में सीवर की समस्या न हो। उद्यमियों की मांगों पर भी नियमानुसार कार्रवाई के आश्वासन दिए गए।
नियमित तौर पर होगी बैठक
एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने कहा है कि सीईओ के निर्देश पर सोमवार को उद्यमियों के साथ बैठक की गई है। पहली बैठक में उद्यमियों ने अपनी कई समस्याओं को सामने रखा। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को समाधान करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब नियमित तौर पर बैठक कर समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
संबंधित खबरें
नोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
20 mins agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
12 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
16 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
16 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
21 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines