Uttar Pradesh Ghaziabad News (जुनेद अख्तर) : दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ के 500-500 मीटर के क्षेत्र में आने वाले गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे। गाजियाबाद अथॉरिटी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। एनसीआर प्लानिंग बोर्ड के अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली है। अधिकारियों ने इन गांवों की सूची तैयार कर जीडीए वीसी को सौंप दी है।
बोर्ड मीटिंग में रखा जाएगा प्रस्ताव
गाजियाबाद अथॉरिटी के मुताबिक,इन गांवों की सूची एनसीआर प्लानिंग बोर्ड ने तैयार की थी, जिन्हें जीडीए क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव था। अब अथॉरिटी इस प्रस्ताव को 18 मार्च को होने वाली बोर्ड मीटिंग में रखेगा। जीडीए अधिकारियों का कहना है कि यह प्रस्ताव एनसीआर प्लानिंग बोर्ड ने 2018 में तैयार किया था। इसमें कहा गया था कि एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ के गांवों में विकास कार्य चल रहे हैं। लेकिन प्लानिंग के साथ ऐसा नहीं किया जा रहा है। यह क्षेत्र जिला पंचायतों के दायरे में है। ऐसे में इसे अथॉरिटी के दायरे में लेकर विकास किया जा सकता है।
शासन स्तर पर होगा फैसला
जीडीए इस प्रस्ताव को अपनी बोर्ड मीटिंग में शामिल करेगा। बोर्ड मीटिंग में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद फिर इसे एनसीआर प्लानिंग बोर्ड को भेजा जाएगा। जहां से वह इस प्रस्ताव को शासन को भेजेंगे। फिर शासन की ओर से इस पर निर्णय लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद के लोनी और मोदीनगर समेत बागपत के खेखड़ा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के दोनों ओर 51 गांव हैं। वहीं दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे के 26 गांव मोदीनगर और गाजियाबाद शहर से करीब हैं।
पेरिफरेल के किनारे 51 और मेरठ एक्सप्रेस-वे के किनारे 26 गांव
सूत्रों का कहना है कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के किनारे 51 गांव और मेरठ एक्सप्रेस-वे के किनारे 26 गांव आ रहे हैं। इन सभी गांव में फिलहाल विकास कार्य ठप पड़े हैं। गांव के लोगों का कहना है कि गाजियाबाद अथॉरिटी ही यहां विकास कार्य करा सकती है। वह पहले भी कई बार इसकी मांग कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि अगर प्रस्ताव को जीडीए की बैठक में मंजूरी मिलती है तो इन गांवों के विकास में चार चांद तो लगेंगे ही। साथ ही जीडीए के अधिकार क्षेत्र में भी बढ़ोतरी होगी।
बोर्ड मीटिंग में मिल सकती है मंजूरी
जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स का कहना है कि इन गांवों की सूची एनसीआर प्लानिंग बोर्ड ने तैयार की थी, जिन्हें जीडीए क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव है। इस प्रस्ताव को 18 मार्च को होने वाली बोर्ड मीटिंग में रखने की तैयारी है। बोर्ड मीटिंग में मंजूरी मिलने के बाद इसे एनसीआर प्लानिंग बोर्ड को वापस भेज दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
4 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
7 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
8 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
19 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
21 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
22 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines