देवरिया में हादसे में 4 दोस्तों की मौत; फ्रेंड का बर्थडे मनाकर बाइक पर लौटे रहे थे घर

Deoria Road Accident: उत्तर प्रदेश के देवरिया में ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चारों युवक मारे गए। पुलिस ने चारों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। आइए जानते हैं कि हादसा कब, कहां और कैसे हुआ?

Bike Accident

Bike Accident

Deoria Road Accident (मनीष कुमार मिश्र, देवरिया): उत्तर प्रदेश के देवरिया में नेशनल हाईवे-28 पर आज एक बाइक हादसा हुआ। हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई है। उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा महुआडीह थाना क्षेत्र के दायरे में आने वाले हेतिमपुर हाईवे पर यादव होटल के पास हुआ। हादसे में मारे गए युवक एक बाइक पर सवार थे और दोस्त का बर्थडे मनाकर अपने घर लौट रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए। महुआडीह पुलिस हादसे की जानकारी मिलते ही हादसास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे का केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्थडे मनाकर लौट रहे थे चारों दोस्त

देवरिया जिले के नारायणपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अंकित गौड़ पुत्र नारायण गौड़, कुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र के शाहबाजपुर निवासी 20 वर्षीय पिंटू गौड़ पुत्र रणजीत गौड़, कसया थाना क्षेत्र के भैसहा खास निवासी 22 वर्षीय अतुल सिंह पुत्र विनोद सिंह, हाटा कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरा उपाध्याय निवासी 22 वर्षीय नितेश सिंह पुत्र नंदलाल सिंह की मौत हुई है। चारों सोमवार देरशाम जन्मदिन मनाने देवरिया मुख्यालय आए थे। पार्टी करने के बाद अंकित तीनों दोस्तों को घर छोड़ने बाइक से जा रहा था। चारों अभी हेतिमपुर कसया मोड़ के पास ही पहुंचे थे कि ट्रक ने टक्कर मार दी और चारों को कुचलते हुए निकल गया।

विज्ञापन

बागपत में स्टेज गिरने से 6 लोगों की मौत

बता दें कि आज सुबह बागपत जिले के बड़ौत शहर में लकड़ी की स्टेज गिरने से हादसा हुआ। 65 फीट ऊंची स्टेज अचानक ढह गई और मलबे के नीचे करीब 100 लोग दब गए। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। 40 से ज्यादा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी अपना बचाव करने में कामयाब हो गए। बड़ौत शहर में आज भगवान आदिनाथ का निर्वाण दिवस मनाया जा रहा था। इस मौके पर करीब 650 साल पुराने मंदिर के परिसर में कार्यक्रम था, जिसमें 500 से 700 लोगों की भीड़ उमड़ी थी। हर साल यह कार्यक्रम होता था, लेकिन इस बार कार्यक्रम में हादसा होने से अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ