शैलेश कुमार मिश्रा
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ उसके चाचा ने हैवानियत की है। आरोपी ने पहले नाबालिग को टॉफी खिलाकर बेहोश किया, फिर उसे होटल लेकर गया। यहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। लड़की के पिता ने पुलिस में तहरीर देकर आरोपी चाचा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। लड़की के पिता ने तहरीर में बताया कि अक्सर उनकी बेटी खराब रहती है, जिसका इलाज गोरखपुर में हो रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश में जुट गई।
लड़की को खिलाई रास्ते में टॉफी
ये मामला जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र का है। थाना कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की अक्सर तबियत खराब रहती है, जिसका इलाज गोरखपुर से हो रहा है। उसी का इलाज कराने के लिए उन्होंने अपने चचरे भाई मनोज कन्नौजिया के साथ बेटी को भेज दिया। लेकिन उसने लड़की को रास्ते में टॉफी खिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद वह लड़की को देवरिया के सदर रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ले गया, जहां उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया।
लड़की का अश्लील वीडियो भी बनाया
जब लड़की को होश आया, तो उसे पता चला कि रिश्ते में चाचा लगने वाले मनोज कन्नौजिया ने उसका यौन शोषण किया है। इतना ही नहीं, उसने लड़की का अश्लील वीडियो भी बनाया है। लड़की किसी तरह से घर पहुंची और अपने परिवार को सारी आपबीती बताई। नाबालिग कक्षा 9वीं की छात्रा है। सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़िता के परिवार वालों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें: मानसून से पहले पूरा होगा गुजरात के भारज रेलवे ब्रिज का काम; अधिकारियों ने दी जानकारी
आरोपी तलाश में जुटी पुलिस
मामले की जांच करते हुए देवरिया एसपी विक्रांत वीर सदर कोतवाली में पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस की टीम होटल रॉयल पहुंची, यहां होटल के सभी कर्मचारी फरार हो गए। पुलिस ने वहां मौजूद गाड़ियों को जब्त कर होटल के CCTV खंगाला शुरू कर दिया है।
इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अरविंद कुमार ने बताया कि देवरिया के थाना कोतवाली में एक तहरीर प्राप्त हुई, जिसमें पीड़िता के पिता ने इस बात का जिक्र किया है कि उनके नजदीकी चचेरे भाई ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
12 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
12 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
17 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines