Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक लड़की ने अपनी भाभी की वजह से अपनी अपनी जान दे दी। ये मामला देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल गांव का है। एक युवती ने पारिवारिक कलह के चलते हैं पंखे की कुंडी से लटककर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले उसने अपने फोन से एक वीडियो बनाया और सुसाइड के पीछे की वजह बताई और इसका जिम्मेदार अपनी भाभी को ठहराया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
भाभी बनी ननद के मरने की वजह
मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया का है जहां एक 22 साल की युवती ने सुसाइड कर लिया और इसकी वजह अपनी भाभी को बताया। उसने मोबाइल से एक वीडियो बनाया और उसमें बताया कि वो अपनी भाभी की वजह से मर रही है। युवती ने अपनी भाभी पर प्रताड़ना का भी आरोप लगाया। उसने पंखे से लटक फांसी लगा ली जिसमें उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: ‘मुस्कान’ बनने से ऐसे बची बैंक कैशियर की पत्नी, रायबरेली में पति के दोस्त ने पार कीं हदें
ससुराल वालों ने बहू के खिलाफ की शिकायत
जिस लड़की ने अपनी जान दी है उसका नाम पूजा यादव बताया जा रहा है। उसके पिता सूर्यपाल यादव ने बताया कि पूजा और उसकी भाभी राजनंदिनी के बीच अक्सर लड़ाई होती रहती थी। युवती के पिता की तहरीर पर बहू के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाया और रामपुर कारखाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया। ससुराल वालों का आरोप है कि उनकी बहू अक्सर लड़ाई-झगड़ा करती रहती थी।
ननद ने भाभी से नाराज हो लगाई फांसी
पूजा और रादनंदिनी के बीच कलह इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि पूजा ने परेशान हो अपनी जान दे दी। पूजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया और केस दर्ज कर लिया। अब पुलिस आरोपी भाभी की जांच-पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें: भारत के सख्त फैसलों पर पाकिस्तान की गीदड़भभकी, इशाक डार बोले-हर कदम का देंगे जवाब
संबंधित खबरें
'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
4 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
5 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
5 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
7 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
8 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
8 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
10 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
10 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
21 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines