उत्तर प्रदेश के देवरिया में कब्जा मुक्ति अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। जिले की 44 सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। सलेमपुर तहसील की एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने करौता में चक मार्ग पर खुद ट्रैक्टर चलाकर अवैध कब्जा हटाया। सदर तहसील के पिपरा चंद्रभान और पटखौली समेत कई गांवों से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान तहसीलदार केके मिश्र, तहसीलदार न्यायिक नवीन निश्चल त्रिपाठी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
6 स्थानों से हटाया गया
रुद्रपुर तहसील में खोपा, पकड़ी, नबकनी और रामनगर समेत 6 जगहों से अतिक्रमण हटाया गया। बरहज के कपरवार बांगर और गंगाचक में भी प्रशासन ने कार्रवाई की।
एसडीएम ने खुद चलाया ट्रैक्टर
सलेमपुर तहसील के करौता में एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने चकमार्ग पर की गई कार्रवाई में खुद ट्रैक्टर चलाया। इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया।
डीएम ने दी कड़ी चेतावनी
डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले खुद अतिक्रमण हटा लें। ऐसा न करने पर प्रशासनिक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। बता दें, देवरिया जिले में ‘ऑपरेशन कब्जा मुक्ति’ अभियान 15 मार्च से जारी है। अब तक 2 दिनों में 63 जगहों से कब्जा हटाया जा चुका है। पूरे जिले में लगभग 800 अवैध कब्जों को मार्क किया गया है और उन्हें एक महीने के भीतर मुक्त कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें- ‘ढाल गाड़ा तो देशद्रोही कहलाओगे…’, सीओ अनुज चौधरी के बाद चर्चा में एक और अफसर, कौन हैं एएसपी श्रीशचंद्र
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
7 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
7 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
15 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
16 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
17 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
18 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
19 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
20 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
21 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines