---विज्ञापन---

खुद को महादेव का अवतार बताकर युवक ने सांप को डस लिया, कुछ पल में चली गई जान, देखिए VIDEO

Deoria Drunk man Died After snake to bite Watch Video: छह भाई-बहनों में रोहित जायसवाल सबसे छोटा था। उनके माता-पिता सिलीगुड़ी में रहते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Deoria Drunk man Died After snake to bite Watch Video: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 22 वर्षीय व्यक्ति नशे में धुत होकर सांप के साथ खिलवाड़ कर रहा था। वह खुद को भगवान शंकर का अवतार बता रहा था। उसने सांप को डसने के लिए उसके फन को अपनी जीभ पर रखा। लेकिन तभी सांप ने उसे डस लिया। आखिरकार कुछ ही देर में युवक की मौत हो गई। सांप से खिलवाड़ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

देखिए VIDEO…

नशे में पकड़ लिया था सांप

यह पूरा मामला खुखुंदी थाना क्षेत्र में अहिरौली गांव का है। रोहित जयसवाल नाम के युवक ने शनिवार रात शराब के नशे में एक सांप को पकड़ लिया। वह कभी सांप को अपने गले में लपेटता तो कभी उसे पीटता। वीडियो में रोहित को खुद को महाकाल होने का नाटक करते हुए और सांप को उसे काटने की चुनौती देते हुए दिखाई दे रहा है। इसी बीच उसने सांप के फन को अपनी जीभ पर रख लिया और उसे काटने की चुनौती दी। वीडियो में वह सिगरेट पीते और सांप को हाथ से मारते भी नजर आ रहा है। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

भाई-बहनों में सबसे छोटा था युवक

इस घटना की सूचना पुलिस को भी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया। खुखुंदू थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि छह भाई-बहनों में रोहित जायसवाल सबसे छोटा था। उनके माता-पिता सिलीगुड़ी में रहते हैं, जबकि उनके अन्य भाई गांव से बाहर काम करते हैं। वह घर पर अपनी भाभी के साथ रहता था।

यह भी पढ़ेंकर्नाटक की महिला अफसर का हत्यारा निकला ड्राइवर, बोला- नौकरी से कर दिया था बर्खास्त, इसलिए…

---खबर नीचे जारी है---

 

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 06, 2023 02:42 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola