Dengue in UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में डेंगू (Dengue) अपना कहर बरपा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रयागराज में हालात बेकाबू हैं। यहां तक कहा जा रहा है कि जिले में डेंगू से अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि किसी भी सरकारी विभाग की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। जिले के सीएमओ का कहना है कि प्रभावित इलाकों में कीटनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है।
अब तक 36 मौतों की आशंका!
समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रयागराज में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां अब तक डेंगू से 36 लोगों के मरने की आशंका जताई गई है। एजेंसी की रिपोर्ट में लिखा है, अपुष्ट रिपोर्टों के अनुसार हाल ही में प्रयागराज में डेंगू के कारण इन लोगों की जान चली गई। हालांकि किसी भी सरकारी एजेंसी इन मौतों के संबंध में आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध नहीं करा रही है।
एक स्कूल को करना पड़ा था बंद
प्रयागराज के विभिन्न हिस्सों में बड़ी संख्या में लोग अभी भी डेंगू से पीड़ित हैं। डेंगू के प्रकोप की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां के एक स्कूल को कुछ दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया गया था, क्योंकि यहां एक साथ कई छात्र डेंगू की चपेट में आ गए थे।
एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही
प्रयागराज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) नानक शरण ने एजेंसी को बताया कि प्रयागराज के जिन इलाकों में डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं, वहां एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि रैपिड रिस्पांस टीम ने उन घरों का लगातार दौरा करके सफाई सुनिश्चित रखने के लिए प्रेरित कर रही है।
सांसद प्रमोद तिवारी ने सरकार पर लगाए आरोप
राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने जिले में डेंगू फैलने के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रयागराज और राज्य के अन्य जिलों में डेंगू को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके मंत्री हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनावी प्रचार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
2 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
5 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
11 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
11 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
13 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
16 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
16 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
17 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines