Dengue in UP: प्रदेश में बढ़ रहे या घट रहे डेंगू के मरीज? सामने आए मंत्री-अधिकारियों के ये बयान
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Dengue in UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में डेंगू (Dengue) के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। प्रदेश के हर जिले के सरकारी अस्पताल में इन मरीजों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। प्रदेश सरकार की डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सोमवार का डिप्टी सीएम समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों के बयान सामने आए हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि पिछली बार अभी तक 18 हजार मरीज सामने आए थे, लेकिन इस बार 8 हजार मरीज ही हैं। इससे साफ है कि स्थिति तरह से नियंत्रण में हैं। सभी अस्पतालों में बेड और दवाइयों का पूरा इंतजाम है। लार्वा के खात्मे को कीटनाशक डलवाने के लिए IPS अधिकारी को लगाया गया है।
पिछली बार अभी तक 18 हजार मरीज थे मगर इस बार 8 हजार मरीज हैं। स्थिति तरह से नियंत्रण में हैं। अस्पताल में बेड और दवाइयों का पूरा इंतजाम है। जहां भी लार्वा है वहां कीटनाशक डलवाने के लिए एक IPS अधिकारी को लगाया गया है: डेंगू के बढ़ते मामलों पर यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लखनऊ pic.twitter.com/93Z6bassd8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2022
उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य महानिदेशक लिली सिंह ने बताया कि डेंगू और सामान्य डेंगू के लक्षणों से अलग होते हैं। चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि मृत्यु दर कम है। अल्पकालिक बुखार, कम प्लेटलेट काउंट, तरल पदार्थ की कमी और अन्य सामान्य लक्षण दिख रहे हैं।
Lucknow, UP | Symptoms of Dengue are different from the typical Dengue symptoms but there is nothing to worry as the death rate is less… Symptoms like short-term fever, low platelet count, loss of fluids, and others: Lilly Singh, Director General of Health, Uttar Pradesh pic.twitter.com/JL81WzTaWP
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 7, 2022
कानपुर के उर्सुला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि जुलाई से लेकर 5 नवंबर तक कुल 43 डेंगू के मरीज मिले हैं। कल 10 मरीज मिले थे। पिछले 2 महीनों से डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। लोग ठीक होकर यहां से जा रहे हैं। अभी डेंगी को लेकर चिंता करने वाली बात नहीं है।
UP | Dengue cases being reported among people in Kanpur
Till November 5, we had 43 Dengue-positive patients, 10 more were found positive y'day. There had been no deaths & patients are recovering well. Dengue affecting children & patients:Dr Shailendra Tiwari, Ursula Hospital pic.twitter.com/cjZpTU4mAf
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 7, 2022
लोक बंधु अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पिछले 10 दिनों में डेंगू के मामलों में कमी आई है। पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अन्य वायरल बुखार के मामले थे। उन्होंने बताया कि वायरल बुखार और डेंगू के लगभग समान लक्षण होते हैं। जैसे जोड़ों का दर्द, कमजोरी और बुखार।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: