Dengue in UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में डेंगू (Dengue) अपना खतरनाक असर दिखा रहा है। वहीं नोएडा (Noida) और गाजियाबाद (Ghaziabad) में प्रदूषण की मार के बीच डेंगू से दोबारा अपना फन उठाना शुरू कर दिया है। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के इन दोनों जिलों में अचानक डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया है। दोहरी मार को देखते हुए प्रशासन के भी होश उड़ गए हैं।
दोनों जिलों में इतनी ही मरीजों की संख्या
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गाजियाबाद में गुरुवार तक डेंगू के मरीजों की संख्या 530 थी। जबकि नोएडा में यह आंकड़ा 125 पर पहुंच गया। इतना ही नहीं, नोएडा में प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के होश उस वक्त उड़ गए जब ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-3 के ब्लॉक-ए में एक साथ 15 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। नोएडा में यह अकेला स्थान है, जहां से एक साथ इतनी ज्यादा संख्या में मरीज मिले हैं।
नोएडा के लोगों ने यह आरोप लगाया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोएडा के लोगों ने आरोप लगाया है कि डेंगू के मामले दोबारा इसलिए बढ़ने लगे हैं, क्योंकि अधिकारी पर्याप्त उपाय नहीं कर रहे। शिकायतों के बाद भी एंटी-लार्वा का छिड़काव नहीं कराया गया है। लोग खुद के खर्चे पर इसे करा रहे हैं। इसके अलावा शहर शहर के लोगों ने और भी कई आरोप लगाए हैं।
नोएडा के अधिकारियों ने ये कहा
नोएडा के अधिकारियों ने लोगों के आरोपों का खंडन किया है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि गुरुवार को हमने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ब्लॉक-ए में नौ घरों का निरीक्षण किया। कई लोग अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। निरीक्षण में अधिकारियों को सात स्थानों पर पानी जमा हुआ मिला। यहां लार्वा रोधी रसायनों का छिड़काव किया है।
डेंगू की पुष्टि के साथ कम हो रही प्लेटलेट
नोएडा के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि मामलों की संख्या निश्चित रूप से बढ़ रही है। हम लगभग 20-25 रोगियों को देख रहे हैं, जो बुखार, उल्टी और डेंगू के अन्य लक्षणों के साथ प्रतिदिन आ रहे हैं। इनमें से कुछ लोगों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। साथ ही लोगों में प्लेटलेट्स की संख्या कम होती है।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
2 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
5 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
11 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
11 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
13 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
16 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
16 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
17 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines