Dengue in UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के दिल्ली से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad) में पिछले सात दिनों में डेंगू के 15 मामले बढ़े है। शहर के जिला संयुक्त अस्पताल ने डेंगू मरीजों के लिए 30 बेड आरक्षित किए गए हैं, लेकिन मरीजों के इलाज के लिए केवल एक डॉक्टर यहां मौजूद है।
जानकारी के मुताबिक इस अस्पताल में सरकार की ओर से तीन डॉक्टर स्वीकृत हैं, लेकिन पिछले चार साल से दो पद खाली हैं। अस्पताल के एक अधिकारी के अनुसार एक डॉक्टर वर्ष 2018 में सेवानिवृत्त हो गए थे। जबकि दूसरा पद कभी भरा ही नहीं गया।
आधे से कम स्टाफ पर चल रहा है अस्पताल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां कुल 42 डॉक्टरों के होने की बात कही जा रही है, लेकिन नियुक्त सिर्फ 21 की ही हुई है। खाली पदों में कार्डियोलॉजिस्ट, ईएनटी सर्जन, आर्थोपेडिक सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट और एक डेंटल सर्जन शामिल हैं। अस्पताल के ओपीडी में रोजाना सभी विभागों में 700-800 मरीजों की ओपीडी होती है। इनमें से करीब 200 मरीजों को एक ही डॉक्टर देखता है।
खाली पदों को भरने के लिए पत्र लिखा गया है
अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद चंद्र पांडे ने बताया कि वे डेंगू वार्ड में मरीजों के व्यवस्था कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने अस्पताल में डॉक्टरों के खाली पदों को भरने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखा है। जल्द ही इन खाली पदों को भरा जाए और पूरी क्षमता के साथ मरीजों को देखा जाएगा। वर्तमान में डेंगू के नौ मरीज जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती हैं।
पिछले साल से 34 फीसदी ज्यादा केस
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल गाजियाबाद में डेंगू के मामलों की कुल संख्या 745 तक पहुंच गई है। यह संख्या पिछले साल दर्ज 252 मामलों की तुलना में लगभग 34% अधिक है। गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि अधिकारी डेंगू को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
योगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
42 mins agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
8 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
9 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
16 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
17 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
18 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
20 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
20 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
22 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines