दिल्ली से बिहार जा रही एक टूरिस्ट बस के यात्रियों पर गोरखपुर के तेनुआ टोल प्लाजा पर हमला किया गया। मौके पर टोल प्लाजा कर्मियों और गन्ना का जूस बेचने वालों ने बस के साथ-साथ यात्रियों को अपना शिकार बनाया। इस घटना में बस ड्राइवर ने बताया कि टोलकर्मी बस का जबरन लोड चेक करना चाहते थे। इसके अलावा हजार रुपये की मांग भी कर रहे थे, जिसका विरोध करने पर टोलकर्मी हमलावर हो गए। उन्होंने बस में जमकर तोड़फोड़ कर बस को क्षतिग्रस्त कर दिया। यात्रियों को भी इन्होंने जमकर पीटा। कई यात्रियों के सिर में चोट लगी है। वहीं, घायल यात्रियों ने भी टोल वालों की मनमानी बताई। उन्होंने बताया कि उन्हें दौड़ा कर पीटा गया है। ऐसे हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
क्या है पूरा मामला?
बता दें, दिल्ली से यात्रियों को बस बिहार लेकर जा रही थी कि बीच रास्ते में यह घटना हो गई। मौके पर घटना के बाद गीडा थाना पुलिस पहुंची और पीड़ित-आरोपी दोनों को थाने लेकर आई। इस मामले में बस चालक गंगा राम ने पुलिस को सारी बात बताई है और कार्रवाई की मांग की। बस चालक ने अपनी तहरीर में टोल कर्मियों की मनमानी और दबंगाई करने की बात कही है। इस बस का नम्बर BR03-6769 है। इसमें कुल 44 यात्री बैठे थे। इस मारपीट से यात्रियों में दहशत फैल गई और सभी को चोटें आई हैं। वहीं, गीडा थाना प्रभारी विजय सिंह ने कहा कि अभी दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। अभी FIR रजिस्टर नहीं हुई है। फिलहाल, पुलिस भी घटना की जांच कर रही है।
मामले में 8 लोग गिरफ्तार
एमसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विवाद लोड चेक करने को लेकर हुआ था। इस मामले में पुलिस ने दोनों तरफ से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर रोकने वाली कार्रवाई की गई है। वहीं, टोल प्लाजा की ओर से 5 लोगों को अरेस्ट किया गया है। इसी तरह दूसरे पक्ष से बस कंडक्टर, चालक और एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़ें- बिल्डर प्रोजेक्ट में फंसे खरीदारों के लिए YEIDA करेगी ये काम, जल्द मिलेगा सपनों का आशियाना
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
6 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
10 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
10 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
15 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines