Delhi to Greater Noida Elevated Flyover: ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बहुत समय से चिल्ला एलिवेटेड रोड के निर्माण का काम रुका हुआ था, जिसको फिर से शुरू कर दिया गया है। अभी इसमें मिट्टी की जांच और खंभों की नींव पर काम किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड ने इसका काम एमजी कंस्ट्रक्शन को दिया है। इस एलिवेटेड फ्लाइओवर के काम को पूरा करने का लक्ष्य 42 महीनों का रखा गया है। जिसके बाद ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
कहां से शुरू होगा रोड?
एलिवेटेड रोड दिल्ली के मयूर विहार से शुरू होगा, जो चिल्ला बॉर्डर से लिंकिंग रोड का इस्तेमाल करते हुए महामाया फ्लाईओवर तक जाएगा। कहा जा रहा है कि इसके बन जाने से एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक जाम में कमी आएगी। साथ ही यह सीधे तौर पर मयूर विहार फ्लाईओवर को भी जोड़ने का काम करेगा। एलिवेटेड रोड से एंट्री और एग्जिट के लिए 6 जगह पर लूप बनाए जाएंगे। नोएडा अथॉरिटी के सीईओ का कहना है कि इसके निर्माण के काम में अप्रैल से ज्यादा तेजी लाई जाएगी। आपको बता दें कि इसके बनने से रोजाना आने जाने वाली करीब पांच लाख ज्यादा गाड़ियों के ड्राइवर्स को राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें: महाकुंभ जाने वालों के लिए खुशखबरी! आज से चलेंगी प्रयागराज स्पेशल वंदे भारत ट्रेन, देखें टाइमिंग
अभी क्या काम हो रहा?
इस रोड के काम की शुरुआत में अभी एंट्री की जगह पर मिट्टी की जांच की जा रही है। इसके अलावा वहां पहले से मौजूद खंभों में भी कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। इस परियोजना को पहले बजट की वजह से रोका गया था। इसकी कुल लंबाई 5.96 किलोमीटर है। इसके निर्माण में आधा पैसा उत्तर प्रदेश सरकार और आधा नोएडा प्राधिकरण द्वारा लगाया जाएगा। इसको बनाने का टेंडर सेतु निगम के पास और निगरानी का काम नोएडा प्राधिकरण को दिया गया है।
2019 में शुरू हुआ था काम
इसकी आधारशिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2019 में रखी थी। मंजूरी के समय इसकी अनुमानित लागत 605 करोड़ रुपये बताई गई थी। हालांकि बजट में देरी, गैस पाइपलाइन का काम और डिजाइन में बदलाव के चलते इसका काम रोकना पड़ा था। अब परियोजना का बजट बढ़कर लगभग 892 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है।
ये भी पढ़ें: UP: सांसें अटकीं, दिल की धड़कन पड़ी धीमी…फंदे से झूलने वाले युवक की पुलिस ने इस तरह बचा ली जान
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
9 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
14 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
16 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
18 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
20 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines