हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

गाजियाबाद में बोरे में मिला शव दिल्ली के विकास चौहान का निकला, दो जून से था लापता

ghaziabad crime
विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद में बीते शनिवार 14 जून को एक बोरे में लिपटे मिले अज्ञात शव की शिनाख्त दिल्ली के विकास चौहान के रूप में हुई है। विकास पिछले 13 दिनों से लापता था। इस मामले में विकास के लापता होने के बाद परिनजों ने उसकी काफी तलाश की थी, मगर कोई सुराग नहीं लगने पर दिल्ली के मानसरोवर पार्क में विकास की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दिल्ली पुलिस तभी से विकास को तलाश करने के प्रयास में जुटी हुई थी।

14 जून को टीला मोड़ थाना क्षेत्र में मिला था शव

बता दें कि गाजिबयाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में 14 जून शनिवार को कुछ लोगों ने इन्द्रप्रस्थ कॉलानी में एक बोरे में एक युवक का शव देखा था। बताया गया है कि शव को कुत्ते नोंच रहे थे। इस पर लोगों ने तुरंत इसकी सूचना गाजियाबाद टीला मोड़ थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। प्रथम दृष्ठया शव कई दिन पूराना लग रहा है और उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष के आस-पास बताई जा रही है। गाजियाबाद पुलिस तभी शव की शिनाख्त करने के प्रयास कर रही थी।

रामनगर शाहदरा निवासी विकास का निकला शव

इस मामले में पुलिस ने मृतक 31 वर्षीय विकास की माता और बहन को शिनाख्त के लिए बुलाया था। जिस पर विकास के परिजनों ने मोर्चरी में उसके कपड़ों अन्य सामान के आधार पर उसकी शिनाख्त की है। बताया गया है कि दिल्ली के मानसरोवर पार्क थाना क्षेत्र स्थित रामनगर शाहदरा निवासी विकास बीती दो जून से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसकी गुमशुदगी दिल्ली के मानसरोवर पार्क थाने में दर्ज है। जिसके बाद अब इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola