दिल्ली-नोएडा के बीच मजबूत होगी मेट्रो कनेक्टिविटी, 2 अक्टूबर से चालू होने वाला है ये नया स्काईवॉक

Delhi Noida Metro Link: NMRC अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की सहूलियत के लिए सेक्टर 51 में स्काईवॉक शुरू होने जा रहा है जो दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन (सेक्टर 52 स्टेशन) को नोएडा की एक्वा लाइन (सेक्टर 51 स्टेशन) से जोड़ेगा। ये स्काईवॉक पूरी तरह वातानुकूलित और सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। ये स्काईवॉक 420 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा है।

Skywalk

Skywalk

Delhi Noida Metro Link Strengthened Sector 51 Skywalk to Open on October 2: दिल्ली-NCR में मेट्रो से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। अब यहां दिल्ली-नोएडा के बीच मेट्रो की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) अधिकारियों के अनुसार यहां नया स्काईवॉक बनाया जा रहा है, जो 2 अक्टूबर से चालू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

दरअसल, दिल्ली से नोएडा या ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों की अक्सर ब्लू लाइन और एक्वा लाइन के बीच कनेक्टिविटी न होने को लेकर शिकायत रहती है। लोग सोशल मीडिया पर कई बार इसकी शिकायतें कर चुके हैं। इसी को ध्यान में रखकर मेट्रो प्रशासन ने यहां स्काईवॉक की योजना बनाई जिसका निर्माणकार्य अब अंतिम स्टेज पर है। अब जल्द ही ये स्काईवॉक चालू कर दिया जाएगा जिससे यात्रियों को आवाजाही में आसानी होगी।

विज्ञापन

स्काईवॉक पर यात्रियों के लिए मूविंग वॉकवे और लिफ्ट

NMRC अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की सहूलियत के लिए सेक्टर 51 में स्काईवॉक शुरू होने जा रहा है जो दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन (सेक्टर 52 स्टेशन) को नोएडा की एक्वा लाइन (सेक्टर 51 स्टेशन) से जोड़ेगा। ये स्काईवॉक पूरी तरह वातानुकूलित और सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। जानकारी के अनुसार ये स्काईवॉक 420 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा है, जहां यात्रियों के लिए मूविंग वॉकवे और लिफ्ट लगाई गई है।

यात्रियों का बचेगा समय और यात्रा खर्च भी होगा कम

दिल्ली और नोएडा के बीच लोगों को सुगम मेट्रो यात्रा देने के मकसद से सेक्टर 51 में नया स्काईवॉक बनाया गया है। अभी स्काईवॉक नहीं होने पर यात्री स्टेशन से बाहर से ई-रिक्शा या पैदल सेक्टर 52 स्टेशन से सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन तक आवाजाही करते हैं। इसके अलावा स्काईवॉक बनने के बाद अब एक ही टिकट पर यात्री दोनों मेट्रो नेटवर्क में यात्रा कर सकेंगे। जानकारी के अनुसार ये स्काईवॉक करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है, इसका निर्माण मार्च 2023 में शुरू किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ