Delhi-NCR Air Pollution Update: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में अभी भी प्रदूषण (Pollution) का प्रकोप जारी है। साथ ही आगामी दिनों में अभी स्थिति और खराब होने की आशंका जताई गई है। SAFAR के मुताबिक बुधवार को नोएडा में AQI 220, ग्रेटर नोएडा में AQI 234 और गाजियाबाद में AQI 218 दर्ज किया गया था। इनमें से नोएडा खराब स्थिति में था।
अभी पढ़ें – खतरा अभी टला नहीं; Delhi-NCR में प्रदूषण की स्थिति ‘खराब’, Noida में अगले तीन दिन रहें बेहद सावधान
दिल्ली-एनसीआर का कुल AQI ‘खराब’
सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) की ओर से आए डाटा के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में कुल मिलाकर AQI ‘खराब’ श्रेणी में है। हालांकि यह भी कहा गया है कि अगले दो दिनों तक हवाएं 14 -18 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी।
इसके कारण गुरुवार और शुक्रवार को ये हवाएं पराली जलने वाले क्षेत्रों से प्रदूषण को लाने का काम कर सकती हैं। जबकि स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक एक्यूआई अगले तीन दिनों के लिए ‘खराब’ या ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आ सकता है। बता दें कि कुछ दिनों तक नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में प्रदूषण बेहद खराब स्थिति में रहा था।
हवाओं के कारण तापमान में आई कमी
नोएडा-गाजियाबाद में बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 डिग्री सेल्सियस और 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई स्थानों पर सुबह कोहरा और फिर बाद में मौसम साफ रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार नोएडा में 20 नवंबर तक मौसम की यही स्थिति रहने का अनुमान है। गाजियाबाद का न्यूनतम और अधिकतम तापमान अगले तीन दिनों तक सुबह कोहरे के साथ 14 डिग्री और दिन निकलने के बाद 28 डिग्री तक रहेगा।
प्रदूषण में पराली के धुएं की भी हिस्सेदारी
एजेंसी के मुताबिक दिल्ली का एक्यूआई बुधवार को भी ‘खराब’ श्रेणी में रहा। हालांकि शहर में पराली का धुंआ आने के बाद यह स्थिति हुई है। साथ ही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण प्रदूषण में थोड़ी कमी देखी गई है। बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई 264 दर्ज किया गया। SAFAR के मुताबिक शहर के पीएम2.5 में पराली जलाने से हुए प्रदूषम की हिस्सेदारी 4 फीसदी रही।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 hr ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
6 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
8 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
10 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
11 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
16 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
17 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines