Noida Air Pollution: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में वायु प्रदूषण (Noida Air Pollution) अपने चरम पर है। आज यानी शनिवार को यहां का वायु गुणवत्ता बेहद खराब (Very Poor) श्रेणी में है, क्योंकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 392 पर पहुंच गया है।
सामचार एजेंसी की ओर से जारी शहर की तस्वीरों में भी धूंध की एक मोटी चादर देखी गई है। इसके अलावा दिल्ली का एक्यूआई भी 309 दर्ज किया गया है। संबंधित विभागों की ओर से सांस और दिल के मरीजों के लिए अलर्ट जारी हुआ है।
दिवाली के बाद बिगड़ी स्थिती
बता दें कि पिछले दो वर्षों में दिल्ली और एनसीआर में दिवाली के बाद ‘गंभीर’ वायु गुणवत्ता देखी है। इन वर्षों में नवंबर में दिल्ली एनसीआर के क्षेत्रों में धुंध छाई थी। जबकि उन दिनों नवंबर तक तापमान में भी गिरावट नहीं हुई थी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पर्यावरणविदों का कहना है कि यह प्रदूषण स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद खतरनाक है। खासकर सांस और दिल के मरीजों के लिए चिंता की बात है।
Air Pollution: दिल्ली-NCR की एयर क्वालिटी बेहद खराब, इन इलाकों में AQI ‘खतरनाक’ स्तर पर पहुंचा
पटाखों से फूटा प्रदूषण बम
पर्यावरणविदों का कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में स्कूलों को बंद कर दिया जाना चाहिए, क्योंकि मौसम के बदलते समय वायु प्रदूषण का प्रकोप बच्चों और बुजुर्गों को काफी नुकसान पहुंचाता है। बताया गया है कि हाल ही में दिवाली का त्योहार भी निकल कर गया है। AQI में होने वाली बढ़ोत्तरी के लिए पटाखों का प्रदूषण भी काफी हद तक जिम्मेदार है।
दिल्ली में इन वर्षों में रहा ये AQI
समाचार एजेंसियों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिवाली के अगले दिन दिल्ली का एक्यूआई वर्ष 2015 में 360, वर्ष 2016 में 445, वर्ष 2017 में 403, वर्ष 2018 में 390, वर्ष 2019 में 368, वर्ष 2020 में 435 और वर्ष 2021 में 462 था। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अनुसार राजधानी दिल्ली में पिछले साल की तुलना में इस साल दिवाली पर PM2.5 एकाग्रता में कमी और PM10 के स्तर में 57 प्रतिशत की गिरावट आई है।
तत्काल डॉक्टर के पास जाएं ये मरीज
वायु प्रदूषण को देखते हुए राज्यों और जिलों के स्वास्थ्य विभागों की ओर से भी चिंता जताई गई है। डॉक्टरों का कहना है कि इस समय बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। इसके अलावा सांस और दिल के मरीजों के लिए भी चिंता की बात है। डॉक्टरों की ओर से कहा गया है कि जरा-सी भी दिक्कत होने पर तत्काल डॉक्टर से परामर्श लें।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Diazepam)
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
4 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
6 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
6 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
8 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
9 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
11 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
13 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
14 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
15 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines