Jewar Airport: भारत सरकार की ओर से देशभर में एक्सप्रेसवे, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे और लिंक एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया जा रहा है। सभी बड़े एक्सप्रेसवे आपस में जोड़े जा रहे हैं। इसी क्रम में नोएडा में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport) को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनाकर जोड़ा जा रहा है। इसमें यमुना एक्सप्रेसवे को भी कनेक्ट किया जाएगा।
जमीन चिह्नित, NHAI ने लगाए खंभे
जानकारी के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए 33 किमी का एक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। जो हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों को भी जोड़ेगा।
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। यूपी के कई जिलों में जमीन को चिह्नित कर खंभे भी लगा दिए गए हैं, हालांकि मुआवजे का पेंच अभी भी फंसा हुआ है।
यूपी-हरियाणा के इन इलाकों से गुजरेगा
रिपोर्ट में कहा गया है कि 33 किमी के इस एक्सप्रेसवे का 24 किमी हिस्सी हरियाणा तो बाकी 9 का हिस्सा उत्तर प्रदेश में बनेगा। फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल और मेवात होते हुए ये एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा।
यहां के गौतमबुद्ध नगर अमरपुर, झुप्पा, दयानतपुर, बल्लभनगर, करौली बांगर, फलैदा बांगर से इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ेगा। वहीं हरियाणा के फरीदाबाद के पंहेरा खुर्द, फफूंडा, बाहभलपुर, चनावली, शाहूपुरा, बाहपुर कलां, छांयसा, हीरापुर, मेहमदपुर, नरहावाली जैसे गांवों से भी होकर निकलेगा।
यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर में बनेगा इंटरचेंज
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे की चौड़ाई 60 मीटर, जबकि जमीन से ऊंचाई 3 मीटर होगी। उत्तर प्रदेश में प्रवेश के दौरान यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर स्थित किमी संख्या 30 पर इसे जोड़ने के लिए एक एंटरचेंज भी बनाया जाएगा।
यानी एक लिहाज से कह सकते है कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा, ताकि दो बड़ा एक्सप्रेसवे भी आपस में कनेक्ट हो सकें। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्सप्रेसवे के लिए जमीन के मुद्दे पर मुआवजे का पेंच फंसा हुआ है। जल्द ही इसे भी सुलझा लिया जाएगा।
नोएडा एयरपोर्ट से बुलंदशहर तक भी बनेगा एक्सप्रेसवे
बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बुलंदशहर के चोला से जोड़ने के लिए भी एक एक्सप्रेसवे बनाने का ऐलान किया है।
16 किमी के इस एक्सप्रेसवे के किनारे लॉजिस्टिक और वेयरहाउसिंग सेक्टर बसाए जाएंगे। साथ ही बुलंदशहर जिले के करीब 55 गावों को यमुना प्राधिकरण में शामिल किया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे को बनाने का उद्देश्य दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ना है।
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
7 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
8 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
10 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
11 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
11 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
11 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
13 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
14 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
17 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines