Delhi Meerut RRTS: दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल की पहली झलक आई सामने, अंदर से दिखती है इतनी लग्जरियस, Photos
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Delhi Meerut RRTS: दिल्ली से मेरठ (Delhi to Meerut) के बीच चलने वाली रैपिड रेल (Delhi Meerut RRTS) की पहली झलक देखने को मिली है।
यह ट्रेन बाहर से जितनी आकर्षक है, उससे कहीं ज्यादा अंदर से लग्जरियस है। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार (UP Govt) ने अपने बजट 2023 में इसके लिए 1306 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव रखा है।





जानकारी के मुताबिक इस परियोजना के पहले चरण में रैपिड रेल गाजियाबाद के साहिबाबाद से मेरठ के दुहई तक चलेगी। यह 17 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर है। अधिकारियों ने जल्द ही काम पूरा करने का लक्ष्य है। बता दें कि रैपिड रेल की टॉप स्पीड 180 किमी प्रति घंटा बताई गई थी, लेकिन ट्रैक पर निर्माण कार्य होने के कारण 20 जनवरी को इसकी रफ्तार 160 किमी प्रति घंटा के साथ ट्रायल हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: