हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Delhi Meerut Rapid Rail: दिल्ली से मेरठ रैपिड रेल ट्रैक बनकर तैयार; अधिकारियों ने बताया कब होगी शुरू?

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।

Delhi Meerut Rapid Rail: देश की पहली सेमी-हाई-स्पीड दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल जल्द ही शुरू होने वाली है। मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) ने 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ रैपिडएक्स कॉरिडोर के साहिबाबाद-दुहाई खंड को मंजूरी दे दी। यह रेल खंड (Delhi Meerut Rapid Rail) 17 किमी का है, जो गाजियाबाद जिले में है।

रेल के व्यावसायिक संचालन को शुरू करने के लिए सुरक्षा प्रमाणपत्र अनिवार्य है। प्रमाणपत्र सीएमआरएस की ओर से प्राथमिकता अनुभाग की जांच के बाद दिया गया। इसमें फायर सेफ्टी, इमरजेंसी एग्जिट, ट्रेनों की रफ्तार और ट्रांसमिशन सिस्टम जांच शामिल थी। बताया गया है कि रेल मंत्रालय ने रैपिडएक्स ट्रेनों के लिए अधिकतम 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को मंजूरी दी है।

गाजियाबाद में है 17 किमी का ट्रैक

एनसीआर परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के एक अधिकारी ने बताया है कि 17 किमी प्राथमिक खंड पर परिचालन के लिए सुरक्षा प्रमाणपत्र एक महीने की जांच के बाद दिया गया है। पिछले एक महीने में सीएमआरएस ने सुरक्षा और सुविधा की हर एक बिंदु पर जांच की।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद में रैपिडएक्स सेक्शन इसी महीने शुरू होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, गाजियाबाद में नगर निगम चुनाव रैली के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जून में इसे लॉन्च का संकेत दिया था, लेकिन अभी आधिकारिक तारीख की घोषमा नहीं की गई है।

पीएम मोदी जल्द ही ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं

परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि इस रेल कॉरिडोर के उद्घाटन पर अंतिम फैसला केंद्र सरकार लेगी। अधिकारी ने कहा कि हमें विश्वास है, प्रधानमंत्री जल्द ही देश की पहली रैपिडएक्स ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि रेल यात्रा का किराया समेत अन्य के बारे जानकारी एक-दो दिन जारी की जाएगी।

बताया गया है कि शुरुआती दौर में 10 ट्रेनें इस रूट पर चलाई जाएंगी। पिछले साल दिसंबर से इस ट्रैक का परीक्षण किया गया था। रैपिडएक्स ट्रेन को इतरह से डिजाइन किया गया है कि इसकी रफ्तार 180 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है। हालांकि अभी रफ्तार को अधिकतम 160 किमी प्रति घंटा तय किया गया है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें