Greater Noida Traffic Diversion: नोएडा और दिल्ली के बीच सफर करने वाले लोगों को 9 अक्टूबर को ट्रैफिक से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. सेक्टर-95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर कांशीराम परिनिर्वाण दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसमें बड़ी तादात में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस ने खास इंतजाम करने की तैयारी की है. इसके तहत नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे समेत आसपास के अहम रूट्स पर जरूरत के मुताबिक ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा.
पहले से कर लें तैयारी
दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच आने-जाने वाले व्हीकल ड्राइवर्स को सलाह दी गई है कि वो घर से निकलने से पहले अपनी जर्नी का प्रोपर प्लान बना लें. जाम से बचने के लिए अल्टरनेट रूट्स का इस्तेमाल करना और ज्यादा वक्त लेकर निकलना फायदेमंद रहेगा.
इन रास्तों पर बदला जा सकता है रूट
1. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से दिल्ली जाने वाले वाहन
अगर ट्रैफिक का दबाव बढ़ता है, तो दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को चरखा गोलचक्कर से गऊशाला गोलचक्कर की तरफ डायवर्ट किया जा सकता है. यहां से वाहन चालक अपने डेस्टिनेशंस तक पहुंच सकेंगे.
2. कालिंदी कुंज से चिल्ला और DND जाने वाले व्हीकल्स
दिल्ली के कालिंदी कुंज की ओर से चिल्ला या डीएनडी की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को सेक्टर-37, अट्टापीर चौक, रजनीगंधा चौक और सेक्टर-15 गोलचक्कर के रास्ते आगे बढ़ने की सलाह दी गई है.
3. ग्रेटर नोएडा से नोएडा आने वाली गाड़ियां
एक्सप्रेसवे पर दलित प्रेरणा स्थल के आसपास दबाव बढ़ने की स्थिति में वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 की ओर भेजा जा सकता है. इसके बाद वाहन अट्टापीर चौक, रजनीगंधा चौक और सेक्टर-15 गोलचक्कर होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे.
4. गेट नंबर 4 और 5 के आसपास ट्रैफिक बढ़ने पर
दलित प्रेरणा स्थल के गेट नंबर 4 और 5 के पास वाहनों की तादाद बढ़ने पर ग्रेटर नोएडा से नोएडा आने वाले ट्रैफिक को फिल्मसिटी फ्लाईओवर से सेक्टर-18 की तरफ मोड़ा जा सकता है. यहां से गाड़ियां सेक्टर-18, रजनीगंधा चौक, सेक्टर-15 गोलचक्कर या सेक्टर-18 अंडरपास से एलिवेटेड रोड के रास्ते आगे जा सकेंगे.
5. नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले वाहन
डीएनडी और फिल्मसिटी फ्लाईओवर के आसपास ट्रैफिक का प्रेशर बढ़ने पर वाहनों को सेक्टर-14ए फ्लाईओवर से सेक्टर-15 गोलचक्कर की ओर डायवर्ट किया जा सकता है. इसके बाद रजनीगंधा चौक, अट्टापीर चौक और सेक्टर-37 के रास्ते आगे जाने का विकल्प रहेगा.
कार्यक्रम में आने वालों के लिए कहां होगी पार्किंग?
- ट्रैफिक पुलिस ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों की पार्किंग निर्धारित की है.
- दिल्ली, चिल्ला और DND की ओर से आने वाले हल्के वाहन फिल्मसिटी के अंदर बनी मल्टीलेवल पार्किंग में खड़े किए जा सकेंगे.
- परी चौक, सेक्टर-37, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और कालिंदी कुंज की ओर से आने वाले हल्के वाहन: सेक्टर-95 में गंदा नाला के पास राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल की अंडरग्राउंड पार्किंग का यूज कर सकेंगे.
- सेक्टर-60 और सेक्टर-18 की ओर से आने वाले हल्के वाहन: सेक्टर-38ए में गार्डन गैलेरिया के पास बनी पार्किंग में खड़े किए जा सकेंगे.
एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मिलेगी प्रायोरिटी
ट्रैफिक डायवर्जन के दौरान इमरजेंसी सर्विसेज को सुचारू बनाए रखने के लिए खास इंतजाम किया जाएगा. पुलिस के मुताबिक, एंबुलेंस, मेडिकल सर्विसेज और दमकल वाहनों को जरूरत के मुताबिक रास्ता दिया जाएगा, ताकि किसी इमरजेंसी सचुएशन में राहत और बचाव कार्य प्रभावित न हो.
वाहन चालकों को सलाह
गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो जाम वाले रास्तों पर बेवजह ट्रैवल करने से बचें और मुमकिन होने पर अल्टरनेट रूट्स का इस्तेमाल करें. वाहन चालकों को यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करने और सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़ा नहीं करने की सलाह दी गई है. यातायात संबंधी सहायता या किसी परेशानी की स्थिति में लोग हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
कानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
2 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
5 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
20 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
21 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
22 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 day agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 day agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 day agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 day agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines