Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में यूपी एटीएस की टीम ने टेरर फंडिंग के मामले में देर रात ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर साइट-5 में बड़ी कार्रवाई की. टीम आरोपी की कंपनी ‘इस्तांबुल इंटरनेशनल’ पहुंची, जहां करीब दो घंटे तक तलाशी और पूछताछ चली. एटीएस ने इस दौरान कंपनी से जुड़े कई अहम दस्तावेज खंगाले और प्रिंटिंग प्रेस समेत कई विभागों को सील कर दिया. टीम ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को कंपनी में ही रुकने के निर्देश दिए और जीएसटी विभाग व स्थानीय प्रशासन से भी विस्तृत जानकारी मांगी है.
विदेशों से आए 11 करोड़ रुपये, संदिग्ध लेन-देन की जांच
जांच में सामने आया है कि कंपनी के माध्यम से विदेशों से करीब 11 करोड़ रुपये मंगाए गए, जो आरओ मशीन और आयुर्वेदिक दवाओं के व्यापार के नाम पर भेजे गए थे. एटीएस को शक है कि इस पैसे का इस्तेमाल भड़काऊ सामग्री और अवैध प्रकाशनों के लिए किया गया. कंपनी में संचालित प्रिंटिंग प्रेस में भड़काऊ धार्मिक साहित्य की किताबें छापे जाने के भी प्रमाण मिले हैं.
7 नवंबर को हुआ था मुख्य आरोपी फरहान नबी सिद्दी गिरफ्तार
इससे पहले यूपी एटीएस ने 7 नवंबर को दिल्ली निवासी फरहान नबी सिद्दी को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया था. फरहान पर टेरर फंडिंग और बांग्लादेशी घुसपैठियों को पनाह देने का आरोप है. सूत्रों के मुताबिक, एटीएस को शक है कि दिल्ली बम धमाकों से जुड़े कुछ लिंक भी इस नेटवर्क के जरिए संचालित किए जा रहे थे.
कंपनी में एक समुदाय विशेष के कर्मचारी, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर
एटीएस जांच में कंपनी में तैनात अधिकांश कर्मचारी एक ही समुदाय विशेष से संबंधित हैं. आशंका जताई जा रही है कि यह कदम कंपनी की गतिविधियों को बाहरी लोगों से गुप्त रखने के लिए उठाया गया था. जांच एजेंसी ने सभी कर्मचारियों से भी पूछताछ की और कई के मोबाइल डेटा को जब्त किया है.
एटीएस की सख्त निगरानी, कई एजेंसियों की संयुक्त जांच
जांच टीम ने कंपनी परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर सभी सिस्टम और हार्ड डिस्क जब्त कर लिए हैं. इस कार्रवाई में एटीएस के साथ-साथ जीएसटी विभाग, पुलिस और खुफिया एजेंसियों की टीमें भी शामिल थी. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में कंपनी के बैंक खातों और फॉरेन ट्रांजैक्शन की गहराई से जांच की जाएगी. सूत्रों का कहना है कि एटीएस के पास कुछ ऐसे डिजिटल सबूत हाथ लगे हैं, जिनसे अंतरराष्ट्रीय फंडिंग नेटवर्क का खुलासा हो सकता है.
ये भी पढ़ें: Delhi Blast को अंजाम देने वाला उमर नबी या कोई और? AIIMS की फॉरेंसिक लैब में खुलेगा राज
संबंधित खबरें
प्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
11 mins agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
2 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
3 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
5 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
6 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
6 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
7 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
7 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines