हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली एयरपोर्ट से नोएडा-ग्रेटर नोएडा तक अब लग्जरी बस सेवा, जानें कितना होगा किराया?

Greater Noida News: हवाई यात्रियों की सुविधा को और अधिक सहज व आरामदायक बनाने का प्रयास किया गया है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट की प्रबंधन एजेंसी डायल ने फ्लिक्सबस के साथ साझेदारी में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लिए लग्जरी इंटरसिटी बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह सेवा आगामी कुछ दिनों में शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

Greater Noida News: हवाई यात्रियों की सुविधा को और अधिक सहज व आरामदायक बनाने का प्रयास किया गया है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट की प्रबंधन एजेंसी डायल ने फ्लिक्सबस के साथ साझेदारी में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लिए लग्जरी इंटरसिटी बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह सेवा आगामी कुछ दिनों में शुरू की जाएगी। यात्रियों को मात्र 199 रूपये में प्रीमियम यात्रा का अनुभव देगी।

24 घंटे लग्जरी बस सेवा
डायल के अनुसार यह सेवा सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। बसें आईजीआई एयरपोर्ट से चलकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेंगी। इनमें नोएडा सेक्टर-16, बॉटनिकल गार्डन, गोल्फ कोर्स रोड, गौर सिटी, जेपी विश टाउन और परीचैक शामिल है।

सुविधाओं से भरपूर यात्रा का अनुभव
इन बसों को विशेष रूप से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इनमें रियल-टाइम ट्रैकिंग सिस्टम, प्रशिक्षित स्टाफ, चार्जिंग पोर्ट, कैमरे, पर्याप्त लगेज स्पेस, आरामदायक रिक्लाइनिंग सीटें उपलब्ध होंगी। ग्रेटर नोएडा से 130 मिनट में यह बस सीधे एयरपोर्ट पहुंचेगी।

विज्ञापन

एयरपोर्ट तक शानदार कनेक्टिविटी
डायल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विदेह कुमार जयपुरियार ने बताया कि यह नई सेवा एयरपोर्ट और शहर के बीच लग्जरी कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि फ्लिक्सबस के साथ यह रणनीतिक साझेदारी हवाई यात्रा और शहरी परिवहन के बीच की दूरी को कम करने का प्रयास है।

आईजीआई एयरपोर्ट की लग्जरी पहचान
डायल का मानना है कि इस सेवा के शुरू होने के साथ ही आईजीआई एयरपोर्ट भी अब हीथ्रो (लंदन) चार्ल्स दे गाल (पेरिस) बर्लिन ब्रैंडेनबर्ग, वियना और एम्स्टर्डम शिफोल जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट्स की श्रेणी में शामिल हो जाएगा जो अपने यात्रियों को लग्जरी ग्राउंड ट्रांसपोर्ट मुहैया कराते है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: यमुना किनारे से अपडेटः बाढ़ से लेकर तबाही तक का मंजर, त्वचा संबंधी 154 मरीज मिले, क्लोरीन की 2600 टैबलेट्स बांटी गई

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola