Dehradun Triple Murder Case Accused: उत्तराखंड के देहरादून में हुए ट्रिपल मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने आरोपी हसीन निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। उसने अपना गुनाह कबूल लिया है। उसने अपनी प्रेमिका और उसकी दोनों बेटियों को मौत को घाट उतारा। उसने नींद में तीनों को गला दबा दिया और लाशों को नाले में फेंक दिया। पुलिस ने तीनों की गली सड़ी लाशें बरामद करके सुराग जुटाए तो आरोपी के बारे में पता चला।
मृतका के साथ उसके अवैध संबंध थे। वहीं आरोपी को महिला पर किसी और के साथ अवैध संबंध होने का शक भी था। वह उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी और खर्चा भी मांग रही थी। इससे परेशान होकर उसने तीनों से छुटकारा पाने के लिए उनकी हत्या कर दी। वारदात देहरादून में कोतवाली पटेल नगर के तहत आने वाले शिमला बाईपास रोड पर अंजाम दी गई। पुलिस ने टीमें बनाकर हत्याकांड के सुराग जुटाए और आरोपी को उसकी फैक्ट्री से दबोच लिया।
पहले दोनों बच्चियों और फिर महिला की लाश मिली
देहरादून SSP अजय सिंह के अनुसार, मृतकों की पहचान रेश्मा, उसकी 15 साल की बेटी आयत और 8 महीने की बेटी आयशा के रूप में हुई। मृतका के परिजनों का कहना है कि आयशा हत्यारोपी हसीन की बेटी है, जबकि हत्यारोपी ने इससे इनकार किया है। इसलिए पुलिस उसका DNA टेस्ट कराएगी। 23 जून की रात को वारदात अंजाम दी गई। रात को ही लाशें नाले में फेंकी गई। दुर्गंध आने पर 25 जून की शाम को पुलिस को 2 बच्चियों की लाशें मिलीं।
शवों की शिनाख्त के लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो कूड़े के ढेर में महिला की लाश बरामद हुई। हत्याकांड के खुलासे के लिए जांच टीमें बनाई गईं। उत्तराखंड से सटे मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर में भी पूछताछ की, लेकिन सुराग नहीं मिला। जहां शव मिले, वहां सर्च ऑपरेशन चलाया तो एक कूरियर कंपनी का बैग मिला। इसमें बच्चियों के कपड़े थे। साथ में एक छोटा बैग था, जिसमें बस के टिकट मिले। जांच करने पर टिकट बिजनौर के नहटौर से देहरादून का मिला।
यह भी पढ़ें:गंदी डिमांड! पुलिस वाला बोला- बहुत खूबसूरत हो, रात रंगीन कर दो हमारी, फिर जाने देंगे पिता-बहन को
पूछताछ करने पर घबराया, पुलिस का शक गहराया
SSP के अनुसार, पुलिस ने कूरियर कंपनी का पता किया तो उसका ऑफिस देहरादून में ही मिला। ऑफिस जाकर पूछताछ की तो हसीन घबरा गया। उस पर शक जताते हुए पुलिस टीम उसे उठाकर थाने ले गई। थोड़ी सख्ती बरतने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने पूरी कहानी सुनाई और बताया कि ट्रिपल मर्डर उसने क्यों और कैसे अंजाम दिए? हसीन बिजनौर का रहने वाला है और बडोवाला में फैक्ट्री में काम करता है। पत्नी से तलाक हो चुका है।
2 साल से रेश्मा के साथ अवैध संबंध थे, लेकिन अब वह शादी का दबाव बनाने लगी थी। पैसे मांगने लगी थी, इसलिए तंग आकर उसने तीनों को बिजनौर से देहरादून बुलाया। अपने साथ फैक्ट्री में ले गया और वहां रात को तीनों को सुला दिया। मौका मिलने पर उसने तीनों का मुंह और नाक दबाकर हत्या कर दी। शवों को फैक्ट्री के पीछे सूखे नाले में फेंका। कपड़े और अन्य सामान कूरियर कंपनी के बैग में भरकर फेंक दिया, जो पुलिस को हाथ लग गया और उसका पर्दाफाश हो गया।
यह भी पढ़ें:दिल्ली एयरपोर्ट की छत ढहने से एक की मौत, टर्मिनल-1 पर हुआ हादसा, 25 से ज्यादा फ्लाइटें कैंसिल
संबंधित खबरें
'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
1 hr agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
1 hr agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
10 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
14 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
19 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
20 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
20 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines