हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Dehradun Accident: X से क्यों हटे हादसे के वीडियो? ट्रक-कार की भिड़ंत में मारे गए थे 6 लड़के-लड़कियां

Dehradun Road Accident Video: देहरादून में हुए सड़क हादसे के वीडियो सोशल मीडिया से हटा दिए गए हैं। खुद X ने पोस्ट लिखकर यह जानकारी दी और इसके पीछे की वजह बताई। आइए जानते हैं कि 6 नौजवानों की जान लेने वाले हादसे के वीडियो X से क्यों हटाए गए?

विज्ञापन
टक्कर ऐसी थी कि कार का पुर्जा-पुर्जा सड़क पर बिखर गया।

Dehradun Road Accident Video Removed From X: उत्तराखंड के देहरादून शहर में ONGC चौक पर हुए हादसे के वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) से हटा दिए गए हैं। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई हैं। मरने वालों में 3 लड़के और 3 लड़कियां शामिल हैं। हादसे में मरने वालों के शव बुरी हालत में थे और कार भी पूरी तरह खत्म हो गई थी। इस हादसे को लोगों ने वीभत्स माना और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए, लेकिन अब वह सब वीडियो हटा दिए गए हैं और एक्स ने वीडियो हटाने के पीछे अपनी कंटेंट नीतियों का उल्लंघन करते हुए ‘अनावश्यक हिंसा’ और बेवजह के खून खराबे का हवाला दिया गया है। एक्स ने वीडियो हटाकर एक पोस्ट लिखकर जानकारी दी और इस पोस्ट में एक संदेश भी दिया।

 

जिसने सबसे पहले डाला उससे हटवाया गया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिस यूजर ने हादसे का वीडियो सबसे पहले एक्स पर शेयर किया था, उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने इसे हटाने के लिए कहा। एक्स ने कहा कि वीडियो ने उसकी कंटेंट पॉलिसी का उल्लंघन किया गया है। एक्स यूजर, जिसे चौहान के नाम से जाना जाता है, ने वीडियो को हटाते के लिए अनुरोध का स्क्रीनशॉट शेयर किया।

विज्ञापन

इस पोस्ट में संदेश में लिखा था कि अनावश्यक खून-खराबा दिखाने वाला कंटेंट पोस्ट करना हमारे नियमों का उल्लंघन करना। इसमें बताया गया है कि X यूजर्स अत्यधिक ग्राफ़िक मीडिया (जैसे, गंभीर चोट, यातना) पोस्ट नहीं कर सकते हैं। अनावश्यक खूनखराबे के संपर्क में आना हानिकारक हो सकता है, खासकर अगर सामग्री क्रूरता या परपीड़क आनंद के इरादे से पोस्ट की गई हो।

यह भी पढ़ें: Dehradun Accident: 6 मौतों का जिम्मेदार कौन? FIR नहीं, CCTV फुटेज वायरल, कैसे सुलझेगा केस?

विज्ञापन

बाकी वीडियो किए गए ब्लर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देहरादून हादसे के वीडियो शेयर करने वाले चौहान ने एक अलग पोस्ट लिखकर वीडियो में ट्रिगर वॉर्निंग नहीं जोड़ने के लिए माफ़ी मांगी। उन्होंने लिखा कि मैं सभी से माफ़ी चाहता हूं कि ट्रिगर वॉर्निंग जोड़ना भूल गया। वीडियो को ब्लर करना भी भूल गया, इसलिए इसमें सीधे तौर पर संवेदनशील चीज़ें दिखाई गई हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें यह वीडियो सोशल मीडिया पर मिला था। देहरादून हादसे के बाद के अन्य वीडियो अभी भी एक्स पर मौजूद हैं, लेकिन खून को छिपाने और पीड़ितों की पहचान छिपाने के लिए इन वीडियो को धुंधला कर दिया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola