हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Dehradun Crime News: 6 साल से फरार हत्या और सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार का इनाम था घोषित 

विज्ञापन

देहरादून: देहरादून पुलिस ने हत्या और सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि आरोपी पिछले 6 साल से फरार चल रहा था। वह हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।

13 जुलाई 2017 काे चूनाखाला के जंगल में मिला था महिला का शव

आरोपी की पहचान जयकरण के रूप में हुई है। वह कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के मुताबिक मामला 13 जुलाई 2017 का है। चूनाखाला के जंगल में एक महिला का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला था। महिला का चेहरा बुरी तरह से झुलसा हुआ था।

गला दबाकर की गई थी हत्या

पुलिस के अनुसार फॉरेंसिक टीम की जांच में महिला की हत्या और सामूहिक दुष्कर्म की बात पता चली। मृतका की गला दबाकर हत्या की थी। जिसके बाद उसके चेहरे पर तेजाब डाला गया। पुलिस इस मामले में आठ लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन

(lifetimesmilesbellevue.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola