Ayodhya Deepotsav 2023: अयोध्या में आज 7वीं बार दीपोत्सव मनाया जाएगा। राम की पैड़ी पर स्थित 51 घाटों पर रिकाॅर्ड 24 लाख दीपक जलाए जाएंगे। 2022 में सरयू तट पर 15 लाख दीप जलाए गए थे। ऐसे में इस बार 21 लाख दीपों का विश्व रिकाॅर्ड बनने जा रहा है। जो कि एक बार फिर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज होगा। इससे पहले भगवान श्रीराम, मां सीता और भाई लक्ष्मण के किरदार पुष्पक विमान से उतरेंगे। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी पुष्प बरसाकर उनका स्वागत करेंगे और आरती भी उतारेंगे।
राम की पैड़ी पर एक बड़ी सी स्क्रीन के जरिए लाइट एंड साउंड शो आधारित रामायण के विभिन्न प्रसंग दिखाए जाएंगे। इस दौरान करीब 50 देशों के राजदूत इस कार्यक्रम के गवाह बनेंगे। बता दें कि पिछले दीपोत्सव पर पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। वहीं दीपोत्सव के लिए 25 हजार से अधिक वाॅलंटियर्स ने कमान संभाली हुई है। एक वाॅलंटियर्स करीब 85 से 90 दीपक जलाएगा। वहीं हर ब्लाॅक में करीब 256 दीपक भी सजाए गए हैं।
घाटों पर दीयों में तेल-बाती लगाने का काम शुरू
दीपोत्सव के लिए आज सुबह 10 बजे से ही पर्यवेक्षक और घाट प्रभारी की उपस्थिति में 24 लाख से अधिक दीए में तेल और बाती लगाने का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड की एक टीम सभी घाटों पर ड्रोन के जरिए दीपों की गणना करेंगे। वहीं राम की पैड़ी पर 6 हजार स्क्वायर फीट में दीपकों के जरिए राम मंदिर का माॅडल बनाया गया है। इस माॅडल में भगवान राम को जीत की मुद्रा में दिखाया गया है। इस माॅडल को तैयार करने में 1 लाख 8 हजार दीपक लगे हैं।
संबंधित खबरें
'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
38 mins agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 hr agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
11 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
16 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
18 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
20 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
22 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines