Dehradun News: उत्तराखंड के देहरादून स्थित एक घर में पति-पत्नी के शव बरामद हुए हैं। शव करीब तीन दिन पुराने बताए गए हैं, लेकिन हैरान की बात ये शवों के पास एक चार दिन का नवजात बच्चा जिंदा मिला है। पुलिस ने बच्चे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घर से उठी दुर्गंध तो खुला मामला
जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले 25 वर्षीय काशिफ और उसकी पत्नी अनम (22) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि इस जोड़े की एक साल पहले शादी हुई थी। काशिफ ने ये दूसरी शादी की थी। पहली शादी से उसे एक बच्चा भी है। अधिकारियों ने बताया कि मामला तब खुला जब घर से दुर्गंध आने लगी।
सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच से सामने आया है कि काशिफ कर्ज से परेशान था। आशंका है कि इसीलिए दंपत्ति ने आत्महत्या की है। हालांकि मौत का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।
पहली पत्नी बोली- तीन से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी
उधर, मृतक आशिफ की पहली पत्नी नुसरत ने पुलिस को मामले में कई अहम जानकारियों दी हैं। उसने बताया कि वह पिछले दो से तीन दिनों से अपने अलग रह रहे पूर्व पति से संपर्क की कोशिश कर रही थी। नुसरत ने पुलिस को बताया कि उनकी आखिरी बार 10 जून को रात 11 बजे बात हुई थी। नुसरत ने यह भी कहा कि काशिफ ने उसे 5 लाख रुपये के कर्ज के बारे में बताया था, जो उसने किसी से लिया था।
नुसरत ने कहा कि जब काशिफ ने उसके फोन का जवाब नहीं दिया तो वह उसके घर गई, लेकिन पाया कि घर में ताला लगा हुआ है। उसने अपने ससुर और देवर को मामले की जानकारी दी। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की आगे की जांच चल रही थी।
संबंधित खबरें
CM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
11 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
12 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
19 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
20 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
21 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
21 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
22 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
1 day agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
1 day ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines