Misdeed with girl in mahoba: उत्तर प्रदेश के महोबा के करबई कस्बे में एक 20 साल की लड़की की लाश तालाब में मिली है। तालाब लड़की के घर से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर है। बताया जा रहा है कि लड़की मंदिर में पूजा के लिए गई थी। लेकिन बाद में लापता हो गई। घरवालों ने उसको आखिरी बार 19 सितंबर को देखा था। लड़की के गले पर कट के निशान मिले हैं। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि बेटी के साथ पुजारी और उसके साथी ने रेप किया है। वह पूजा करने गई थी। लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
यह भी पढ़ें-क्या सच में हुआ हाफिज सईद के बेटे का अपहरण, किस पर है शक की सूई?
एक युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में
पुलिस ने मामले में एक युवक को कस्टडी में लिया है। बताया जा रहा है कि इस युवक का उससे अफेयर चल रहा था। हो सकता है कि किसी बात को लेकर दोनों में लड़ाई हुई हो। ये भी पता लगा है कि लड़की ने कुछ दिन पहले सुसाइड को लेकर भी धमकी दी थी। लड़की की मां ने आरोप लगाया कि बेटी पूजा की थाली लेकर मंदिर गई थी। लेकिन नहीं लौटी, तो उसकी काफी तलाश की गई। जिसके बाद भी सुराग नहीं लगा। बाद में परिजन पुलिस के पास गए। लेकिन पुलिस ने मदद नहीं की।
कई जगह मिले हैं चोट के निशान
दोबारा पुलिस के पास गए। बाद में पुलिस की ओर से फोन कर बेटी के शव के बारे में सूचना दी गई। वे लोग मौके पर गए, तो पुलिस पहले ही आ चुकी थी। शव देख लग रहा था कि बेटी को जलाया गया है। कई जगह चोट के निशान भी मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस उनको मंदिर भी ले गई थी। जहां कमरे में बेटी के सूट का बटन मिला है। पुजारी और उसके साथी के खिलाफ आरोपों को लेकर भी पुलिस ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई।
उनकी बेटी के साथ रेप किया गया है। जिसके बाद मर्डर किया गया है। मामले के संदर्भ में एसपी अपर्णा गुप्ता ने कहा कि लड़की के परिवार ने शव मिलने के बाद तहरीर नहीं दी थी। गुमशुदगी को लेकर एफआईआर दी थी। लेकिन अब मामला सामने आने के बाद गंभीरता से पुलिस कार्रवाई करेगी।
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
3 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
15 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
16 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
18 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
18 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines