Bharaich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सुहागरात की अगली सुबह नई नवेली दुल्हन और दूल्हे का शव बेड पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दोनों की मौत एक साथ हार्टअटैक से हुई है।
30 मई को हुई थी दोनों की शादी
जानकारी के मुताबिक, यह मामला बहराइच के कैसरगंज क्षेत्र के गोडहिया गांव की है। यहां 30 मई को 22 साल के प्रताप यादव की 20 साल की पुष्पा के साथ शादी हुई थी। रीति-रिजावों को पूरा करने के बाद दोनों की सुहागरात आई। परिवारवालों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी शादी के बाद अपने कमरे में चले गए थे। इसके बाद अगले दिन सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इस पर परिवार वालों ने काफी दरवाजा खुलवाया।
दरवाजा तोड़ कर निकाले दोनों के शव
इसके बाद परिवार वालों दरवाजा तोड़कर देखा तो दोनों के शव बेड पर पड़े हुए थे। परिवार वालों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस के साथ परिवार वालों के भी होश उड़ गए। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दोनों की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
एक ही चिता पर किया अंतिम संस्कार
जिले के एसपी प्रशांत वर्मा ने भी इस बात की पुष्टि की है कि नवविवाहित पति-पत्नी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। बताया गया है कि प्रताप और पुष्पा का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके के लोग हैरान हैं।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
1 hr agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
2 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
4 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
5 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
6 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
7 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
10 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
12 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines