Dawood Ibrahim Brother-in-law Shot Dead: माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम के रिश्तेदार निहाल खान की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह मुंबई से अपने भतीजे की शादी की रिसेप्शन में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के जलालाबाद आया हुआ था। निहाल खान दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर का बहनोई था।
जलालाबाद के चेयरमैन का साला था निहाल खान
निहाल खान जलालाबाद के चेयरमैन शकील खान का साला भी था। निहाल 2016 में शकील की भतीजी के साथ भाग गया था। हालांकि, मामले को बाद में समझौते के द्वारा सुलझा लिया गया था
‘निहाल से बदला लेना चाहता था मेरा भाई’
शकील ने कहा कि निहाल 15 फरवरी को अपनी फ्लाइट मिस कर गया था। वह सड़क मार्ग से यहां आया था। मुझे लगता है कि मेरा भाई कामिल अभी भी 2016 के प्रकरण को लेकर निहाल से नाराज था और बदला लेना चाहता था।
यह भी पढ़ें: Dawood Ibrahim Death News सोशल मीडिया पर हो रही वायरल, बन रहे ऐसे मीम्स
दाऊद इब्राहिम को जहर देने की खबर आई थी सामने
बता दें कि दाऊद इब्राहिम को भारत ने मोस्ट वांटेड आतंकी घोषित किया है। हाल ही में, उसे जहर देने की खबर सामने आई थी। बताया गया था कि उसे कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, बाद में यह खबर अफवाह साबित हुई।
यह भी पढ़ें: Dawood Ibrahim की ‘मौत’ पहले भी 3 बार हो चुकी! जानें कब-कहां और कैसे? हर बार झूठी साबित हुई खबर
रत्नागिरी जिले में हुआ जन्म
दाऊद इब्राहिम का जन्म 26 दिसंबर 1955 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में हुआ था। उसका पूरा नाम शेख दाऊद इब्राहिम कास्कर है। उसके पिता मुंबई पुलिस में हेड कांस्टेबल थे। दाऊद के बड़े भाई की पठान गैंग ने हत्या कर दी, जबकि दूसरे भाई नूरा कास्कर को सरदार रहमान गैंग ने किडनैप कर लिया और छुड़ाने के लिए 200 करोड़ रुपये की मांग की, लेकिन जब दाऊद का परिवार इतनी बड़ी रकम नहीं दे पाया तो नूरा की हत्या कर दी गई। दाऊद हाजी मस्तान से मुलाकात के बाद जुर्म की दुनिया में कदम रखा और देखते ही देखते अंडरवर्ल्ड का मशहूर डॉन बन गया।
यह भी पढ़ें: #DawoodIbrahim एक्स हैंडल पर टॉप में क्यों कर रहा ट्रेंड? Don के नाम से ही वायरल हो रहे मीम्स
संबंधित खबरें
4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 hr agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
15 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
16 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines