Danish Ali Join Congress : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का शेड्यूल जारी हो गया है। राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। दलों के बीच जोड़-तोड़ की राजनीति चल रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ी मजबूती मिली है। बसपा के निलंबित सांसद दानिश अली ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। आइए जानते हैं कि दानिश अली कहां से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे?
कौन हैं दानिश अली
बहुजन समाज पार्टी (BJP) ने पिछले साल 9 दिसंबर को दानिश अली को पार्टी से निलंबित कर दिया था। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप था। हापुड़ के रहने वाले दानिश अली के दादा महमूद अली विधायक और 1977 में हापुड़ से सांसद रह चुके हैं। दानिश अली ने जेडीएस से राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे बसपा में शामिल हो गए और पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में अमरोहा से सांसद चुने गए।
जानें कहां से लड़ सकते हैं चुनाव
सपा के साथ हुए गठबंधन में अमरोहा सीट कांग्रेस के खाते में आई है। अब दानिश अली कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। ऐसे में कांग्रेस उन्हें अमरोहा से अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है। इससे पहले वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी नजर आए थे। दानिश अली सबसे ज्यादा चर्चा में तब आए थे, जब बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने संसद में उन पर अपमानजनक टिप्पणी की थी।
सोनिया गांधी से भी कर चुके हैं मुलाकात
दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सांसद दानिश अली को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। दानिश अली के आने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुस्लिम वोटरों पर कांग्रेस की पकड़ मजबूत होगी। पिछले दिनों दानिश अली ने सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने दावा किया था कि वे अमरोहा सीट दोबारा चुनाव लड़ेंगे।
संबंधित खबरें
4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
18 mins agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
1 hr agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
2 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
12 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
12 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
13 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
15 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines