Meerut Kisan Mela: मेरठ में आयोजित किसान मेले में हरियाणा से आया 8 करोड़ का मुर्रा नस्ल का भैंसा ‘विधायक’ सबका ध्यान खींचता हुआ नजर आया. मेले में यह किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं लगा. चमकदार काली त्वचा, विशाल कद-काठी ने मेले में मौजूद हर व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित किया. पद्मश्री से सम्मानित हरियाणा के पशुपालक नरेंद्र सिंह का यह भैंसा ‘विधायक’ ने ना केवल अपने नाम बल्कि अपने प्रदर्शन से भी सबका दिल जीत लेता है. जैसे ही वह मंच पर आया तो तालियों की गूंज से माहौल गूंज गया। बच्चे हों युवा हों या फिर बुजुर्ग सभी उसके साथ तस्वीर खिंचवाने को बेताब नजर आए.
मेले में ‘विधायक’ बना ओवरऑल चैंपियन
मेरठ के गंगनगर में आयोजित 3 दिवसीय किसान मेले में पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों से बेहतर नस्ल के पशु आए थे, लेकिन जब हरियाणा से आया भैंसा ‘विधायक’ मंच पर पहुंचा, तो वह आकर्षण का केंद्र बन गया. निर्णायकों ने पशुओं के शरीर की बनावट, चाल, स्वास्थ्य और प्रजनन क्षमता जैसे मानकों पर आकलन किया, जिसमें ‘विधायक’ सबसे ऊपर रहा और ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया. नरेंद्र सिंह के अनुसार, ‘विधायक’ के सीमन की मांग देशभर में है और इससे उन्हें सालाना लगभग 60 लाख रुपये की आय होती है. इसके अलावा कई डेयरी फार्मों ने भी इसकी नस्ल को पाने के लिए पहले से बुकिंग करवा रखी है. जिससे इसकी बाजार कीमत करोड़ों में आंकी जाती है.
रोजाना दिया जाता है 20 लीटर दूध, सूखे मेवे, हरा चारा और प्रोटीन सप्लीमेंट्स
हरियाणा के भैंसे ‘विधायक’ की शानदार फिटनेस को बनाए रखने के लिए इसकी खास देखभाल की जाती है. बताया गया है कि उसे रोजाना लगभग 20 लीटर दूध, सूखे मेवे, हरा चारा, मकई और प्रोटीन सप्लीमेंट्स दिए जाते हैं. इसके अलावा, मौसम के अनुसार कमरे का तापमान नियंत्रित रखा जाता है और नहाने के लिए विशेष जड़ी-बूटियों के पानी का उपयोग होता है. इसके अलावा उसकी मालिश देसी घी और सरसों के तेल से की जाती है. जिससे उसकी त्वचा में चमक और मांसपेशियों में मजबूती बनी रहती है. ‘विधायक’ अब तक देशभर के जयपुर, हिसार, करनाल, भोपाल और दिल्ली जैसे शहरों में आयोजित पशु प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अनेक खिताब जीत चुका है. उसकी ट्रॉफी रूम में सैकड़ों पुरस्कार और मेडल सजाए गए हैं.
यह भी पढ़ें- ‘GST में परिवर्तनकारी सुधारों ने देश के आम आदमी को फायदा पहुंचाया’, बोले सीएम भूपेंद्र पटेल
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
13 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
15 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
17 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
18 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
23 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
23 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines