Uttar Pradesh Ghaziabad News (जुनेद अख्तर) : गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से अब जम्मू के लिए भी फ्लाइट मिल सकेगी। रविवार को होगी। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। हिंडन एयरपोर्ट से जम्मू के लिए फ्लाइट शुरू होने से वैष्णो देवी जाना भी आसान हो जाएगा।
शनिवार को नहीं होगी संचालित
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट के जरिए दिल्ली-एनसीआर से जम्मू आने-जाने वाले यात्रियों को राहत दी है। 23 मार्च से हिंडन एयरपोर्ट गाजियाबाद और जम्मू के बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट रोजाना संचालित होगी। सिर्फ शनिवार को यह फ्लाइट बंद रहेगी। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि इससे दिल्ली या उसके आस-पास के इलाकों से जम्मू की यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। इससे हवाई यात्रा बढ़ेगी और देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
इस समय मिलेगी फ्लाइट
केंद्रीय मंत्री ने पोस्ट में आगे कहा कि इसके अलावा जम्मू और कश्मीर को फायदा होगा। इस निर्णय से जम्मू और कश्मीर का भी विकास तेजी से हो सकेगा। उन्होंने आगे कहा कि सुबह 11:30 बजे जम्मू फ्लाइट लैंड होगी और 1:00 बजे हिंडन के लिए जम्मू से प्रस्थान करेगी।
गोवा की भी फ्लाइट शुरू
वहीं, इससे पहले 1 मार्च को हिंडन से गोवा, बेंगलुरु और कोलकाता की फ्लाइट की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही समय में लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, बनारस, मुंबई और पुणे के लिए भी विमान सेवा शुरू कर दी गई है।
नए शहरों के लिए मिल रही फ्लाइट
हिंडन एयरपोर्ट से बठिंडा, लुधियाना, किशनगढ़, नांदेड़ और आदमपुर के लिए भी फ्लाइट है। यहां से व्यावसायिक उड़ान को लेकर कोर्ट का स्टे हटने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने नए शहरों की उड़ान शुरू करने का प्रस्ताव दिया था, जिसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अनुमति दे दी है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
2 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
7 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
8 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
10 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
12 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
17 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
17 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines