हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

झांसी के मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, 10 बच्चों की झुलसने से मौत की खबर

झांसी के मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रन वार्ड में आग लगने की खबर आई है। इसमें कई बच्चों के झुलसने की सूचना दी गई है।

विज्ञापन
Fire - representative Image

झांसी के मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रन वार्ड में भीषण आग लगने की खबर आई है। इस दुर्घटना में  कई बच्चों के जलने की सूचना मिली है। हालांकि मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़िया आग बुझाने लिए पहुंच गई हैं। इससे अस्पताल में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हादसे में 10 बच्चों की मौत हो गई है।

झांसी में शुक्रवार देर रात महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रन वार्ड में एक बड़ा हादसा हो गया। NICU वार्ड में आग लगने के कारण 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई । घटना के दौरान खिड़की और दरवाजे तोड़कर 37 बच्चों को बाहर निकाला गया। जानकारी मिली है कि इस दुर्घटना में 5 बच्चे झुलस गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे वार्ड में आग लगी थी।

फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं किया काम

घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कि आग लगने से लोगों के बीच हड़कंप मच गया। मेडिकल स्टाप भी कुछ समझ नहीं पाया। इसके अलावा कॉलेज का फायर फाइटिंग सिस्टम भी काम नहीं कर रहा था। हालांकि फायर ब्रिगेड समय रहते पहुंच गई , लेकिन तब तक 10 बच्चों की जलने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन

बता दें कि 37 बच्चों के दरवाजे और खिड़की तोड़ कर बाहर निकाल लिया गया है, जिसको इलाज के लिए दूसरे वार्ड में ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि झुलसने और धुएं के कारण बच्चों की हालत गंभीर है। मेडिकल कालेज के किसी भी स्टाफ और अधिकारी ने कोई भी जानकारी या सफाई नहीं दी है।

 

क्या है आग लगने का कारण?

हालांकि शुरुआत में बताया गया कि सिलेंडर के फटने के कारण ये हादसा हुआ है, लेकिन फायर ब्रीग्रेड के ऑफिसर के मुताबिक बिजली की ओवरलोडिंग से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। जबकि कुछ लोगों ने कहा है कि वार्ड में सिलेंडर फटने के कारण आग लगी है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

इस हादसे को लेकर यूपी के सीएम योगी ने दुख जताया है और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसको पोस्ट किया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा,’ जनपद झांसी स्थित मेडिकल कॉलेज के NICU में घटित एक दुर्घटना में हुई बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है।’ जिला प्रशासन तथा संबंधित अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों को संचालित करने के निर्देश दिए हैं।’

 

यह भी पढ़ें – बोटी की जगह परोसी तरी, BJP सांसद के कार्यालय में बवाल; जमकर चले लात-घूंसे… जानें मामला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola