Mathuras honeytrap gang: दूसरों को मीठी बातों में फंसा लूट को अंजाम देने वाले हनीट्रैप गैंग का खुलासा हुआ है। उत्तर प्रदेश के मथुरा में ये गैंग पकड़ा गया है। गैंग को काबू करने में थाना सदर बाजार पुलिस, स्वाट और साइबर क्राइम टीम की भूमिका रही है। यह गैंग महिलाओं के जरिए लोगों को शिकार बनाता था। महिलाएं लोगों को वीडियो कॉल के जरिए मीठी-मीठी बातें करके फंसाती थी। जिसके बाद उनको बंधक बनाकर लूटा जाता था। इस गैंग के 6 लोग पुलिस के हत्थे चढ़े हैं, जिनमें से 2 महिलाएं हैं।
यह भी पढ़ें-महिला कांस्टेबल का मर्डर, नाले में डेडबॉडी…कॉलगर्ल कनेक्शन, हेड कांस्टेबल ने दो साल छिपाया राज
दो महिलाओं के साथ खींची आपत्तिजनक तस्वीरें
खुलासा एक कर्मी के कारण हुआ। जो मथुरा रिफाइनरी में कार्यरत है। 29 सितंबर को कर्मी के पास कॉल आई थी, जो उसने रिसीव नहीं की। जिसके बाद किसी महिला ने वीडियो कॉल करके उसको अपनी बातें में फंसा लिया। वीडियो कॉल वाट्सएप पर आई थी। महिला ने युवक को मिलने की बात कही।
जिसके लिए उसको गोकुल बैराज रोड पर स्थित बीआर गेस्ट हाउस बुला लिया। कर्मी जब गेस्ट हाउस गया, तो उसको वहां पर अजीत और सनी नाम के युवक मिले। आरोपियों ने उसको बंधक बना लिया। उसके कपड़े उतारकर पिटाई की गई, जिसके बाद बेड पर लिटाकर दो लड़कियों को बुलाया गया और उसका वीडियो बना लिया गया।
दो खातों से निकाल ली हजारों की नकदी
जिसके बाद आरोपियों ने उसको धमकी दी कि यदि रुपये नहीं दिए, तो वीडियो को वायरल कर देंगे। आरोपियों ने उसके दो बैंक खातों से लगभग 93 हजार 500 रुपये निकाल लिए। इसके बाद आरोपियों ने डेढ़ लाख रुपये और मांगे। जिसके बाद आरोपियों ने उसको छोड़ दिया। बाद में पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी शैलेश पांडे से की।
पुलिस ने आरोपी विष्णु पुत्र जसवन्त सिंह निवासी ग्राम गोठा हसनपुर थाना बलदेव, रितिक उर्फ करन पुत्र महाराज सिंह निवासी ग्राम नंदलाल पुर थाना खन्दौली, जिला आगरा को अरेस्ट किया है। दो अन्य आरोपियों में अजीत पुत्र रंजीत सिंह, राजेश कुमार उर्फ सनी पुत्र कालीचरन शामिल हैं।
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
12 mins agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
37 mins agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
2 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
5 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
15 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 day agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
1 day agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 day agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 day agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines