Survey Of Jama Masjid Of Sambhal: संभल की जामा मस्जिद में सर्वे के लिए पहुंची टीम के पहुंचने के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने हालात को देखते हुए आसपास के थानों की फोर्स भी तैनात की। बवाल के बाद शुरू हुआ सर्वे ढाई घंटे के बाद समाप्त हो गया। सर्वे करने वाली टीम में वकील विष्णु शंकर जैन भी शामिल थे। सर्वे के बाद पुलिस की टीम उनको भारी सुरक्षा में मस्जिद परिसर से बाहर लाई।
#WATCH | Uttar Pradesh: Sambhal DM Rajender Pensiyia says “The survey has been completed. The survey team have been safely taken out. The situation is being brought under control. Strict action will be taken against mischievous elements. No one will be spared.” https://t.co/fsngBQoyfC pic.twitter.com/7RvLNNERKA
लोग वहां सर्वे के लिए पहुंची टीम का विरोध करने लगे। इसके बाद पुलिस ने उनको खदेड़ा तो लोगों ने पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। फिलहाल हालात तनावपूर्ण है। डीएम और एसपी मौके पर हैं। पथराव और आंसू गैस के बाद हालात बेकाबू होने पर भीड़ ने एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। पुलिस शांति की अपील कर रही है। हालात बिगड़ते जा रहे हैं।
बता दें कि आज सुबह 6 बजे डीएम-एसपी के साथ एक टीम जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची थी। सुबह टीम को देखकर मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए। छुट्टी के दिन सर्वे को लेकर लोगों ने सवाल उठाए। इसके बाद 1 हजार से अधिक लोगों की भीड़ मस्जिद के बाहर आकर इकट्ठा हो गई। इस दौरान भीड़ मस्जिद के अंदर प्रवेश करने लगी तो पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इसके बाद भगदड़ मच गई।
जानें एसपी ने क्या कहा?
वहीं पथराव और बवाल को लेकर एसपी केके विश्नोई ने कहा माननीय न्यायालय के आदेश पर टीम सर्वे के लिए पहुंची थी। सर्वे उस दिन शाम को सही से नहीं हो पाया था, इसलिए आज सुबह का समय तय किया गया था। सर्वे के लिए जामिया कमेटी भी पूरा सहयोग कर रही थी। इस दौरान वहां अचानक भीड़ जमा हो गई और मस्जिद के अंदर प्रवेश करने लगी। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर सभी को खदेड़ दिया।
ये भी पढ़ेंः यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, कृपालु महाराज की बेटी की मौत, 2 की हालत गंभीर
जानें क्या है विवाद
संभल की शाही मस्जिद के श्री हरिहर मंदिर होने की याचिका पर कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने मस्जिद का सर्वे कराकर एक सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया। प्रशासन को 26 नवंबर को रिपोर्ट पेश करनी है। वहीं इस मामले में 29 नवंबर को सुनवाई होगी। हिंदू पक्ष का कहना है कि 1529 में बाबर के शासनकाल में इसे मस्जिद का रूप दिया गया।
ये भी पढ़ेंः कुंदरकी में BJP की जीत SP को भी कर रही हैरान, जानें कैसे रामवीर सिंह ने मुस्लिम बहुल सीट पर दर्ज की जीत?
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 hr agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
4 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
9 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
12 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
14 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
15 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
15 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines