Crocodile Eat Girl: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की एक 18 साल की लड़की को मगरमच्छ नहर में खींच कर ले गया। घटना की जानकारी होने के बाद गांव वालों ने पुलिस और वन विभाग को मामले की जानकारी दी। 20 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी लड़की का कोई सुराग नहीं मिला है। न तो मगरमच्छ मिला है और और न ही लड़की की खाल या हड्डियां मिली हैं।
माता-पिता की इकलौती बेटी थी कामिनी
जानकारी के मुताबिक ये घटना लखीमपुर खीरी के दुलाईपुरवा गांव की है। लड़की की पहचान 18 वर्षीय कामिनी विश्वकर्मा के रूप में हुई है। बताया गया है कि कामिनी अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। कामिनी के पिता जयपाल विश्वकर्मा ने बताया कि वह नहर के किनारे मवेशियों को चराने के लिए गई थी। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं है। मौके पर मगरमच्छ के होने की बात बताई गई है।
यह भी पढ़ेंः 9 साल की लड़की से 8 साल के लड़के ने किया रेप; मेला देखने गई थी, जंगल में खींच ले गया नाबालिग
नहर में पैर धोने के लिए गई थी लड़की
पीड़ित परिवार और गांव वालों ने पुलिस और वन विभाग को मामले की जानकारी दी। इसके बाद करीब 20 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के बावजूद लड़की के शव का पता नहीं लग सका है। घटनाओं के बारे में बताते हुए कामिनी के दोस्तों में से एक ने कहा कि हम पास के मैदान में खेल रहे थे। इसी दौरान कामिनी अपने पैर धोने के लिए शारदा नहर की ओर बढ़ी।
मानसून में नहर में आ जाते हैं मगरमच्छ
उधर, मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मानसून में शारदा नदी में उफान आ जाता है। इसके कारण इस नगर को भारी संख्या में मगरमच्छ अपना घर बना लेते हैं। पडुआ थाना प्रभारी हनुमंत लाल तिवारी ने मीडिया को बताया कि अब उसके जीवित होने की संभावना नहीं है, क्योंकि जब वह नहर के पास अपने पैर धो रही थी तो लोगों ने मगरमच्छ को झपटते और उसे पानी में खींचते हुए देखा।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
7 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
11 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
12 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
14 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines