UP Crime News: उत्तर प्रदेश की रायबरेली पुलिस ने एक मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा किया है। स्थानीय पुलिस ने मृतक के छोटे भाई को भाई की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 22 साल का नितिन 17 अक्टूबर की शाम को अपने गांव बेवली से लापता हो गया था। दो दिन बाद उसका शव गांव से कुछ किलोमीटर दूर पेड़ से लटका हुआ मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि हत्या किसी भारी हथियार से वार के कारण हुई है।
जानकारी के मुताबिक, नितिन की शादी पास के गांव की एक लड़की से तय हो गई थी। साथ ही नितिन को आखिरी बार अपने छोटे भाई ननकू उर्फ लल्लन के साथ बाहर निकलते देखा गया था। सलोन थाना प्रभारी श्याम पाल ने बताया कि नितिन का शव मिलने के अगले दिन हमें उसके पिता दयाराम से ये सुराग मिला था। जब लल्लन से पूछताछ की गई तो उसने किसी भी बात से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने अपने हिसाब से मामले की जांच शुरू की।
मुंबई से आने के बाद राजमिस्त्री का काम करता था नितिन
हालांकि पुलिस को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि नितिन की हत्या किसी भारी वस्तु से प्रहार के बाद हुई थी। इसके बाद उसका गला दबाया गया और फिर उसे पेड़ पर फंदे के सहारे लटकाया गया। बताया गया है कि मुंबई से लौटने के बाद नितिन राजमिस्त्री का काम करता था। इसके बाद परिवार ने उसके लिए रिश्ता ढूंढ़ना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक लड़की से उसका रिश्ता हुआ। दोनों फोन पर बाते करने लगे।
लल्लन के फोन ने खोल दी पोल
किसी पर शक न होने के कारण पुलिस ने लल्लन को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया। उसके फोन की जांच करने पर पुलिसकर्मियों ने पाया कि उसने हाल की सभी कॉल, कॉल रिकॉर्डिंग, चैट और मैसेज डिलीट कर दिए थे। इसके बाद पुलिस लल्लन की कॉल डीटेल निकलवाई। इससे स्पष्ट हुआ कि लल्लन भी उसी लड़की से बात करता था, जिससे उसका बड़ा भाई बात करता था।
पुलिस ने लल्लन को फिर से बुलाया और कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लल्लन ने अपने भाई से लड़की का फोन नंबर लिया था। इसके बाद वो दोनों बात करने लगी। ये भी सामने आया है कि लड़की दोनों भाइयों से एक जैसी बातें करती थी।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 hr agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 hr agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
4 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
5 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
6 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
10 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
19 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines