Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में संपत्ति विवाद को लेकर एक महिला की हत्या उसके ही रिश्तेदारों ने कर दी। हत्या के बाद महिला के शव को ठिकाने लगाने वाले थे, लेकिन आरोपियों द्वारा बुलाई गई कैब के चालक ने योजना को विफल कर दिया। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकियों की तलाश की जा रही है।
तीन आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, कानपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक महिला की हत्या कर उसके शव को बोरे में भरकर कैब से ले जाने की योजना बनाई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतका कुसुम कुमारी की हत्या 40 करोड़ रुपये की पैतृक संपत्ति के लिए उसके दो भतीजों ने की थी।
11 जुलाई को हुई थी वारदात
हत्या के बाद महिला के जेठ ने नोएडा निवासी अपने एक साथी से 11 जुलाई को ओला कैब बुक कराई थी। बुकिंग के बाद कैब कानपुर के महाराजपुर स्थित महोली गांव में पहुंची। आरोपियों ने कैब ड्राइवर से गाड़ी की डिक्की खोलने के लिए कहा। इस पर कैब के ड्राइवर ने देखा कि लोग जिस बैग को गाड़ी की डिक्की में रख रही हैं, उससे खून रिस रहा था।
कैब ड्राइवर को ऐसे हुआ शक
यह देख कैब ड्राइवर ने सवारी लेने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों लोगों ने ड्राइवर के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। मामला संदिग्ध देख चालक भाग निकला और हाईवे पर तैनात पुलिस कर्मियों को मामला बताया। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने महाराजपुर पुलिस से भी संपर्क किया।
नोएडा से बुक कराई कैब
पड़ताल में सामने आया कि कुसुम और उसका जीजा सौरभ पास के गांव से लापता हैं। पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने कुसुम को महाराजपुर लाने के लिए नोएडा से कैब बुक की थी। पुलिस ने बताया कि कुसुम की हत्या के लिए सौरभ ने अपने साथी को महाराजपुर में बुला लिया था। 11 जुलाई को दोनों आरोपियों ने कुसुम की हत्या कर दी थी।
बाकी आरोपियों की तलाश शुरू
हालांकि, उनकी योजना सफल नहीं हो पाई। पुलिस ने कुसुम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया है कि हत्या में शामिल बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।
ये है कुसुम की पूरी कहानी
बताया गया है कि कुसुम की 35 साल पहले रामचंद्र से शादी हुई थी। दोनों का एक बेटा भी हुआ, जिसकी कुछ समय बाद मौत हो गई। परिवार वालों ने बताया है कि करीब 12 साल बाद रामचंद्र भी अचानक से मानसिक विक्षिप्त हो गए। इसी दो देखते हुए रामचंद्र के बड़े भाई शिव बहादुर की उसकी संपत्ति पर नजर थी।
संबंधित खबरें
UP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
6 mins agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
3 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
5 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
21 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
21 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines