Crime News: गोरखपुर में महिला से दुष्कर्म और मारपीट; धर्म परिवर्तन का डाला दबाव
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक 32 वर्षीय महिला ने उसके साथ नौकरी करने वाले शख्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि शख्स ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने मारपीट की और गर्भपात के लिए मजबूर किया। साथ ही महिला ने कहा है कि उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का भी दबाव डाला।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब महिला ने अपनी तीन साल की बेटी का भरण-पोषण करने के लिए एक ऑर्केस्ट्रा में काम करना शुरू किया। इस दौरान उसकी मुलाकात वहां काम करने वाले आरोपी खुर्शीद हाशमी से हुई। उसने महिला के साथ दोस्ती कर ली और फिर उसके साथ दुष्कर्म कर लिया।
➡️दुष्कर्म का अपराध कारित करने व धर्म परिवर्तन करवानें के आरोप में अभियुक्त खुर्शीद को #PsRajghat पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार#UPPolice @dgpup @AdgGkr @diggorakhpur pic.twitter.com/vIOkJWYm6p
— Gorakhpur Police (@gorakhpurpolice) June 27, 2023
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसे गर्भपात कराने के लिए भी मजबूर किया। महिला ने बताया कि खुर्शीद हाशमी ने पीड़िता पर दबाव डाला कि अगर वह उससे शादी करना चाहती है तो वह इस्लाम कबूल कर ले।
इसी बीच खुर्शीद ने किसी और से शादी कर ली। महिला ने जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। उधर महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। राजघाट थाना प्रभारी ने मीडिया को कहा कि मामला की जांच की जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: