---विज्ञापन---

Crime News: लखनऊ में बेटे ने मां को चाकू मारकर छत से फेंका, फिर गैस सिलेंडर में लगा दी आग; बहन की मौत

Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी मां को चाकू मारकर छत से फेंक दिया। इसके बाद रसोई घर में आकर गैस सिलेंडर में आग लगा दी। धमाके के फटे सिलेंडर से उसकी बहन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने […]

---विज्ञापन---

Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी मां को चाकू मारकर छत से फेंक दिया। इसके बाद रसोई घर में आकर गैस सिलेंडर में आग लगा दी। धमाके के फटे सिलेंडर से उसकी बहन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मां को अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोप युवक इसके बाद घर की छत पर चढ़ गया और लोगों पर ईंट फेंकता रहा।

मां की हालत नाजुक, चल रही इलाज

जानकारी के मुताबिक मामला लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र का है। यहां गुड्डू अपनी पत्नी मेहरुन्निशां, बेटी रूबी और बेटे सलमान के साथ रहते थे। बताया गया है कि बेटा सलमान मानसिक तौर पर बीमार है। गुरुवार रात को गुड्डू बाजार गए थे। इसी दौरान सलमान ने घर में उत्पात मचा दिया। सलमान ने अपनी मां मेहरुन्निशां को चाकू मारकर उन्हें छत से फेंक दिया।

---विज्ञापन---

धमाके से दरकी पड़ोसियों की दीवारें

इसके बाद सलमान घर में निचे आया और रसोई घर में रखे सिलेंडर को खोलकर आग लगा ली। यह देश उसकी बहन रूबी कमरे में छिप गई। सलमान वापस छत पर चढ़ गया। आग बढ़ने के बाद सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे रूबी गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया गया है कि पड़ोसियों के घरों की दीवारें भी दरक गई हैं।

---विज्ञापन---

वारदात के बाद पुलिस से मंगवाई सिगरेट

बताया गया है कि छह पर चढ़े सलमान को उतारने के लिए पुलिस को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। आरोपी ने पुलिस से सिगरेट मंगवाई। इसके बाद सिगरेट पीते-पीते उसने पुलिस और लोगों पर पत्थर बरसाए। पुलिस ने जैसे-तैसे घर में लगी आग को बुझाया और मेहरुन्निशां व रूबी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने रूबी को मृत घोषित कर दिया। वहीं मेहरुन्निशां की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

हाथ की काटी थी नस, घर वालों ने कराया था इलाज

वहीं पीड़ित पिता गुड्डू ने बताया कि उनके बेटा मानसिक रूप से बीमार है। नशे का आदी है। गुरुवार सुबह भी उसने अपने हाथ की नस काट ली थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद घर आने पर उसने फिर से झगड़ा और मारपीट शुरू कर दी।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Jul 14, 2023 11:09 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola