Crime News: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां बेटी के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काट-काट कर परेशान पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। मामले की जानकारी होने पर एएसपी जालौन ने 24 घंटे में मामले की रिपोर्ट मांगी है।
17 साल की किशोरी के साथ हुई था वारदात
जालौन के एएसपी असीम चौधरी ने बताया कि एक गांव में 2 माह पहले 17 साल की एक किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म हुआ था। जब बेटी ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी तो पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
24 घंटे में रिपोर्ट पेश करने का आदेश
परिवार वालों का आरोप है कि इससे तंग आकर पीड़िता के पिता ने आत्महत्या कर ली। उधर, ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एएसपी ने बताया कि सीओ कोंच के नेतृत्व में जांच चल रही है। 24 घंटे में रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है। एएसपी ने कहा है कि जो भी पुलिस अधिकारी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
जन्मदिन में बुलाया और दुष्कर्म कर दिया
उधर, मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति पंजाब में गोलगप्पे की ठेल लगाता था। कुछ माह पहले वह बेटी को दादी के यहां छोड़कर गया था। आरोप है कि गांव के एक युवक ने बेटी को जन्मदिन की पार्टी में बुलाया था। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। बेटी ने घर आकर मामले की जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने थाने में तहरीर दी तो पुलिस तहरीर वापस लेने का दबाव बनाने लगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
24 mins agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
8 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
9 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
10 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
11 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
12 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
13 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
14 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines