कान्हा की नगरी से आई दिल दहला देने वाली खबर: 5 साल के बच्चे को पैर से पकड़ जमीन पर पटका, लोगों ने दी सजा

Mathura Crime News, Crime News

Crime News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने घर के बाहर खेल रहे पांच साल के बच्चे को उठाया और पैरों से पकड़ कर जमीन पर पटक दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई लगाई। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

साधु के भेष में था आरोपी

जानकारी के मुताबिक घटना मथुरा के गोवर्धन स्थित राधाकुंड की है। बताया गया है कि यहां पांच साल का एक बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान साधु के वेष में एक शख्स पहुंचा। उसने बच्चे के उठाया। कंधे पर लिया। फिर बच्चे के पैर पकड़े और जमीन पर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देख आसपास के लोग सन्न रह गए।

पब्लिक ने जमकर पिटाई की

इसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई लगाई। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। बताया गया है कि शख्स की घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

एसपी ग्रामीण ये बोले

मथुरा के एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशन ने बताया कि राधा कुंड इलाके की घटना है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। बच्चे के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ