Crime News: शिकोहाबाद में पत्नी की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी; कारण जान पुलिस भी हैरान
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Crime News: उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुदकुशी करके अपनी भी जान दे दी। परिवार वालों ने बताया है कि गहनों को लेकर दोनों में विवाद हुई था। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मामला रविवार-सोमवार (26 जून) की दरमियानी रात का है। परिवार वालों ने बताया है कि दीपक यादव (30) और उसकी पत्नी शशि यादव (26) में कथित तौर पर गहनों को लेकर झगड़ा हो रहा था। दीपक के भाई ने बताया कि रविवार को भी दंपति में बहस हुई।
इसके बाद परिवार के लोग पहुंचे और उन्होंने मामले को शांत कराया। तीखी नोकझोंक के बाद दीपक ने अपने भाई को आश्वासन दिया कि वह अब कभी झगड़ा नहीं करेगा। हालांकि, देर रात करीब 2 बजे दंपत्ति के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। घरवाले पहुंचे तो देखा कि शशि बिस्तर पर मृत पड़ी थी, जबकि दीपक का शव दूसरे कमरे में मिला। पास में बंदूक पड़ी भी थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। परिवार वालों ने बताया है कि दीपक सेना में नौकरी के लिए तैयारी कर रहा था।
दीपक के भाई गोविंद यादव ने बताया कि वे गहनों के लिए लड़ते थे। शिकोहाबाद के सीओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि हमें फोन आया कि दो लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि दोनों के शव घर में पड़े हुए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पत्नी की हत्या के बाद शख्स ने खुद को गोली मारी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: