Crime News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला 10 दिन से अपने नाती (बेटा का बेटा) के शव के साथ रह रही थी। उसे रोज नहलाती थी और कपड़े भी बदलती थी। जब पड़ोसियों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।
नानी के साथ रहता था प्रियांशु
जानकारी के मुताबिक मामला मोहरिपुरवा मोहल्ले का है। यहां एक 65 बुजुर्ग महिला अपने 18 वर्षीय नाती प्रियांशु के साथ रहती थी। बताया गया है कि कुछ दिनों से पड़ोसियों को दुर्गंध आ रही थी। दुर्गंध धीरे-धीरे बढ़ती जा रही थी। लोगों को जब कुछ आशंका हुई तो उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस जब महिला के घर में पहुंची तो उनके भी होश उड़ गए।
पड़ोसियों को हुआ ये शक
पुलिस ने देखा कि बुजुर्ग महिला एक शव के साथ घर में बैठी हुई थी। शव को हालत ऐसी थी कि पुलिस वालों की भी हालत खराब हो गई। पुलिस ने आनन-फानन में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं बुजुर्ग महिला की भी हालत को देखकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने जब आसपास के लोगों से बात की तो पता चला कि कुछ दिनों से प्रियांशु दिखाई नहीं दे रहा था।
पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज
वहीं पुलिस भी मामले की गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा। बुजुर्ग महिला की मानसिक स्थित ठीक नहीं लग रही है, इसलिए उनसे बातचीत नहीं की गई है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा पुलिस महिला के अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ में जुट गई है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
20 mins agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 hr agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
14 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
17 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
18 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
22 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines