हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Crime News: नोएडा के गौतमबुद्ध विवि में सिगरेट पीने पर बवाल; गार्डों और छात्रों में जमकर मारपीट, वाहन तोड़े, Video

विज्ञापन

Crime News:: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में रविवार देर रात छात्रों और गार्डों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 33 निजी सुरक्षा गार्डों और छात्रों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मुंशी प्रेमचंद छात्रावास के बाहर हुई घटना

नोएडा पुलिस के एक प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि विश्वविद्यालय परिसर के अंदर मुंशी प्रेमचंद छात्रावास में कुछ छात्र सिगरेट पी रहे थे। सुरक्षा गार्डों द्वारा कथित रूप से आपत्ति जताए जाने के बाद दोनों ओर से झड़प शुरू हो गई। इसके बाद दोनों ओर से मारपीट हुई। विवि परिसर में तोड़फोड़ भी की गई है।

दोनों पक्षों ने दी पुलिस को तहरीर

मौके पर पहुंची पुलिस की एक टीम ने 33 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की ओर से बताया गया है कि दोनों पक्षों से शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। अधिकारी ने कहा है कि हिरासत में लिए गए लोगों में झड़प में शामिल निजी सुरक्षा गार्ड और कॉलेज के छात्र शामिल हैं।

जांच शुरू, और भी लोग लिए जाएंगे हिरासत में

प्रवक्ता ने बताया कि इकोटेक-1 थाना क्षेत्र में हुए इस मामले की वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। साथ ही मामले में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कराई जा रही है। उन्हें भी हिरासत में लिया जाएगा। बता दें कि घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लाठी-डंडों के साथ लोग हॉस्टल के बाहर खड़े वाहनों को तोड़ते हुए दिखाया गया है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें